गिट्टी लदा डंपर पलटने से मां-बेटी दबीं, बेटी की मौके पर मौत
फतेहपुर बहुआ-गाजीपुर रोड एक बार फिर हादसे का गवाह बनी। शनिवार सुबह गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव की रहने वाली 28 वर्षीय प्रीति देवी अपनी मां विद्या देवी (55) के साथ खेतों में मूंग तोड़ने जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार गिट्टी लदा ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों महिलाएं डंपर की चपेट में आ गईं।हादसे में प्रीति देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां विद्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रीति अपने पीछे ढाई साल के मासूम बेटे को छोड़ गई हैं।घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया, लोग भारी संख्या में मौके पर जुट गए।गुलाबी गैंग ने उठाई आवाज, सड़क पर उतरने की दी चेतावनीघटना की सूचना मिलते ही गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “आखिर कब जागेगा प्रशासन? कब तक जानें जाती रहेंगी? आखिर ओवरलोड वाहनों को क्यों नहीं रोका जा रहा। बहुआ-गाजीपुर रोड पर ओवरलोड डंपरों का संचालन नहीं रोका गया तो ग्रामीणजन सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। हेमलता पटेल ने कहा कि आज ही वह कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी से मिलेंगी और ओवरलोडिंग पर पाबंदी की पुनः मांग रखेंगी।थाने को मिला निर्देश, डीएम से होगी मुलाकातगाजीपुर थाना प्रभारी प्रमोद मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। डंपर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।गौरतलब है कि इस सड़क पर एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। पूर्व में समाधान दिवस पर भी गुलाबी गैंग द्वारा इस रोड पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक की मांग की गई थी, जिसके बाद डीएम ने संबंधित थानों से रिपोर्ट तलब की थी।गांव वालों ने की सख्त मांगकरसवां गांव के लोगों ने मांग की है कि बहुआ-गाजीपुर रोड पर भारी वाहनों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



