हमीरपुर ब्यूरो :–
राठ नगर के फरसौलियाना मुहल्ला निवासिनी महिला ने अपनी बहू के खिलाफ साजिशन फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
मुन्नी सैनी बेवा सीताराम सैनी ने बताया कि उसके दो लड़के भगवानदास उर्फ राजू तथा अर्जुन सैनी उसके साथ रहते हैं। जबकि तीसरा विवाहित पुत्र पवन सैनी अपनी पत्नी कल्पना के साथ अलग रहता है। जिससे उनका किसी भी प्रकार का वास्ता नहीं है। इसके बाद भी पवन की आदतों से परेशान हो उसकी पत्नी कल्पना दो बार आत्महत्या का प्रयास करते हुए उसे व उसके साथ रह रहे उसके पुत्रों को फंसाने की धमकी देती है। जिससे अपनी बहू की आदतों से परेशान हो उसने राठ कोतवाली में घटना की लिखित शिकायत की है।पुलिस का कहना है ,मामले की जांच की जा रही है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



