By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: सिर्फ एक मिनट में मूवी रिव्यू:बेहतरीन VFX और अंडरवाटर सीन से सजी है अवतारः 3 घंटे 12 मिनट की फिल्म भी छोटी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » सिर्फ एक मिनट में मूवी रिव्यू:बेहतरीन VFX और अंडरवाटर सीन से सजी है अवतारः 3 घंटे 12 मिनट की फिल्म भी छोटी
मनोरंजन

सिर्फ एक मिनट में मूवी रिव्यू:बेहतरीन VFX और अंडरवाटर सीन से सजी है अवतारः 3 घंटे 12 मिनट की फिल्म भी छोटी

चर्चा आज की
Last updated: December 16, 2022 7:51 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

जेम्स कैमरून मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे बेहतरीन निर्देशक हैं और ऐसा क्यों है, इसकी गवाही उनकी फिल्म अवतारः द वे ऑफ वाटर देती है। कैमरून ने अपनी पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी बेहतरीन विजुअल क्रिएट किए हैं। पैंडेमिक के बाद से फिल्ममेकर्स अक्सर अपनी कहानियों में फैमिली और फैमिली वैल्यूज को दिखा रहे हैं। कैमरून ने भी फिल्म में टेक्नोलॉजी का खूबसूरत इस्तेमाल कर परिवार और इस संसार के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास पूरी गंभीरता से करवाया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी अवतार के पिछले पार्ट से आगे बढ़ती है। धरती के इंसान और वैज्ञानिकों की बुरी नजर पेंडोरा पर है, जहां नावी रहते हैं। इस बार हालांकि धरती के इंसान और वैज्ञानिकों को पेंडोरा के कीमती खनिज अनऔबटैनियम की ही तलाश नहीं है, बल्कि उन्हें वहां के समंदरों में रहने वाली व्हेल मछलियों के दिमागी एंजाइम की भी तलाश है, जिससे उम्र को भी मात दी जा सकती है। इस मिशन के लिए फिर से स्टीफन लैंग का किरदार यानी कर्नल माइल्स को तैयार किया जाता है, जो पहले पार्ट में मर चुका था। इस बार उसके DNA और उसकी यादों के सहारे धरती के वैज्ञानिक उसका अवतार तैयार कर लेते हैं और वह पेंडोरा पहुंचते हैं। वहां उनका मकसद पेंडोरा पर कब्जा तो करना है ही, साथ ही जैक सली की हत्या भी उनका मोटिव है।

पेंडोरा में उनके पहुंचने से पहले जैक सली और नेयतिरी का हंसता-खेलता परिवार है। उनके दो अपने बच्चे हैं और एक गोद ली हुई बच्ची किरी है। उनका एक दोस्त भी है जो कर्नल माइल्स का बेटा है। जैक को खतरे का आभास होता है। इस बार दुश्मन और भी ज्यादा ताकतवर है, इसलिए जैक सली उसका मुकाबला करने के बजाय वहां से बहुत दूर जल में विचरण करने वाले और रहने वाली प्रजातियों के पास पहुंचता है। वहां उन प्रजातियों से जैक सली को मदद मिलती है या नहीं और क्या कर्नल माइल्स वहां भी उन्हें ढूंढ कर खत्म कर पाता है या नहीं, अवतार 2 की कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने जैक सली सही है या नहीं या फिर उसके पास क्या विकल्प बचते हैं? क्या उसका परिवार नए माहौल के साथ एडजस्ट कर पाता है या नहीं और यह कितना जरूरी है, इस पर भी फोकस किया है।

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन?

जेम्स कैमरून ऐसे डायरेक्टर हैं जिन पर कभी कोई डाउट शायद ही करें। जेम्स ने यहां सिंपल और प्रिडिक्टेबल स्टोरी को खूबसूरत मोड़, लेयर्स, ट्विस्ट, सरप्राइज और शॉक से नवाजा है। 192 मिनट की लंबी फिल्म भी दर्शकों को छोटी महसूस होती है। उनकी भूख बरकरार रहती है। जो अगला, तीसरा पार्ट जेम्स कैमरून लाने वाले हैं, उसमें जैक सली का सामना आग से होना है, उसको लेकर भी उत्सुकता बहुत ऊंचे स्तर की बन जाती है।

कैसी है फिल्म की नई कास्टिंग?

जेम्स कैमरून ने नए किरदार इंट्रोड्यूस किए हैं। जो जैक सली के बच्चे और केट विंसलेट की भूमिकाएं हैं।

एक अहम किरदार व्हेल मछली का भी है जिसका नाम पायकन है। इस फिल्म में काफी इन्हेरेंट मैसेजेस भी हैं, जो विस्तारवादी सोच रखने वाले लोग, देश, हुक्मरान को आईना दिखाते हैं। फिल्म अपनी टैगलाइन द वे ऑफ वाटर को जस्टीफाई करती है, वह मूल रूप से ‘द वे टू लीड लाइफ’ जाहिर करती है। ज्यादातर मां-बाप अपने टीनएज बच्चों पर बड़ा भरोसा नहीं कर पाते, जबकि कई बार बच्चे जिनके हकदार होते हैं। यहां डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने बच्चों से भी बड़े काम करवाएं हैं। खासकर कठिन परिस्थितियों में सटीक फैसले लेने की उन बच्चों की खूबियों को बखूबी दिखाया है। ये सारे घटनाक्रम डायरेक्टर ने आला दर्जे के VFX की मदद से दिखाए हैं, जो अद्भुत और कल्पना से परे हैं।

नई दुनिया और टेक्नीक दिखाती है फिल्म

यह फिल्म टेक्निकली मील का पत्थर है। धरती से कई सौ प्रकाश वर्ष दूर पेंडोरा की दुनिया भी स्क्रीन पर हमें बेहद कुदरती महसूस होती है। मशहूर डायविंग इंस्ट्रक्टर किर्क क्रैर्क ने एक्टर्स को अंडरवाटर डाइव करने की ट्रेनिंग दी है। ऐसा नहीं लगता कि कुछ भी बनावटी है। सायमन फ्रैंगलेन का संगीत रूहानी सुकून देता है और कुदरत के आक्रामक स्वरूप से भी वाकिफ करवाता है।

कैसी है एक्टिंग?

फिल्म के सभी कलाकारों सैम वर्थिंग्टन, जोए साल्डाना, स्टीफन लांग, केट विंसलेट और खासकर बाल कलाकारों ने चमत्कारिक काम किया है। फिल्म की लेंथ और उसका देरी से असल मुद्दे पर आना ही बस एक कमी है, वर्ना ये फिल्म हर तरह की खूबियों से लैस है। खासकर जोए साल्डाना ने एक बार फिर से अपने किरदार को जिया है। जेम्स की खूबी भी यही है कि वह अपने महिला किरदारों को ज्यादा सशक्त बनाते हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

विराट से भी ज्यादा शतक हैं इस धाकड़ के नाम, क्या किंग कोहली तोड़ पाएंगे महारिकॉर्ड?
जानलेवा एक्सीडेंट, पैर काटने की नौबत और 23 ऑपरेशन… मुश्किलें भी नहीं तोड़ पाईं Vikram का हौसला, ऐसी है कहानी
दिल्ली के 19 साल के लड़के ने 18.50 करोड़ के खिलाड़ी की निकाली हवा, चारों खाने कर दिया चित
मेरे पास तो दिल्ली का आधार कार्ड है… यूएई में ये क्या बोल बैठे शोएब अख्तर
1-2 नहीं 3-3 मिस्ट्री स्पिनर्स, मिलकर ढाया कहर, 9 विकेट चटकाकर बदला IPL का 16 साल पुराना इतिहास
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?