सांसद मनोज तिवारी भगवान परशुराम का रोल लव कुश रामलीला में निभाएंगे




दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने आज लव कुश रामलीला कमेटी के संचालकों के साथ अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि वह इस बार भगवान परशुराम का रोल लव कुश रामलीला कमेटी में निभाएंगे उन्होंने कहा कि 28 सितंबर के आसपास उनका रोल लव कुश रामलीला कमेटी में दिल्ली वासियों को दिखाई देगा
कि मौके पर मनोज तिवारी ने देश की सभी रामलीला कमेटी से आग्रह किया है की रामलीला स्क्रिप्ट पर खास ध्यान दिया जाए रामलीला में प्राचीन तथ्यों के साथ ही रामलीला की स्क्रिप्ट को तैयार किया जाए और उनके तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश न किया जाए इसकी अपील आज बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने की है
उन्होंने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर भी अपनी बात कही उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान की धरती पर मैच नहीं खेलने जा रहा है लेकिन जैसा वर्ल्ड कप के टाइम भी हुआ था वैसा ही इस बार भी मैच देखने को मिल रहा है तो उन्हें उम्मीद है कि लोग भारतीय टीम को सपोर्ट करेंगे इसमें उन्हें कोई गलत नहीं लग रहा है

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



