चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर जनपद पुलिस अधीक्षक महोदय फतेहपुर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक -22.11.2024 की रात्रि थाना ललौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उमरपुर भोदर मोड़ बहद ग्राम उमरपुर भोदर से 02 अभियुक्तों 1. गुफरान पुत्र कुशमेश उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम डींघ मजरे जहानपुर थाना-बिन्दकी, जनपद फतेहपुर व 2. शाहरूख पुत्र समसाद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला प्रतापनगर कस्बा बहुआ थाना-ललौली, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया । जामा तलाशी में अभियुक्त गुरफान के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त शाहरुख के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 253/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण गुफरान व शाहरूख उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



