*डीएम व एसपी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समस्त प्रभावी डायवर्जन प्वाइंट्स का किया गया निरीक्षण*
*कड़ाई से अनुपालन कराये जाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
ब्यूरो महोबा। जनपद महोबा में यातायात व्यवस्था को गतिमान बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रोक लगाये जाने के उद्देश्य से शनिवार 08 मार्च 2025 को जिलाधिकारी महोबा, मृदुल चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल द्वारा जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के समस्त प्रभावी डायवर्जन प्वाइंटस का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटीरत कर्मचारियों को डायवर्जन के संचालन हेतु कड़ाई से अनुपालन करने व कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जनपद महोबा से विभिन्न जनपदों के लिए जाने वाली भारी माल वाहक वाहनों के डायवर्जन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है कि जनपद महोबा से जनपद कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, औरैया, इटावा के लिए जाने वाले ट्रक, डम्फर, ट्रेलर आदि माल वाहक वाहनों को थाना खन्ना क्षेत्र से डायवर्ट कर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से ही आगे की ओर रवाना किया जाये। किसी भी माल वाहक वाहन को मौदहा, हमीरपुर, घाटमपुर, कानपुर के रास्ते न जाने दिया जाये। इसी प्रकार जनपद महोबा से जनपद फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ, बांदा, कौशाम्बी जाने वाले माल वाहक वाहनों को जनपद बांदा की ओर से ही जाने दिया जाये।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, वरिष्ठ खान अधिकारी आर बी सिंह ,खान निरीक्षक एजाज खान उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कबरई नरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक खन्ना बीरेन्द्र प्रताप सिंह, पीआरओ अरविन्द सिंह गौर सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



