By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: जल और वन संपदा को सहेजने की आवश्यकता – डॉ. भरत शरण सिंह
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » जल और वन संपदा को सहेजने की आवश्यकता – डॉ. भरत शरण सिंह
मध्य प्रदेश

जल और वन संपदा को सहेजने की आवश्यकता – डॉ. भरत शरण सिंह

चर्चा आज की
Last updated: March 24, 2023 10:23 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

भारत विकासशील से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अगले 25 वर्षों को अमृतकाल का वर्ष कहा है। हमारी कोशिश होना चाहिए कि हम अपनी प्राचीन विरासत को संवारे। हमारी प्राचीन विरासत में मूलरूप से जल संपदा, वन संपदा शामिल हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि पर्यावरण और जैवविविधता संरक्षण के क्षेत्र में हम सभी सामूहिक रूप से कार्य करें।यह विचार मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह ने गुरुवार को मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। 

वन क्षेत्र के सतत् एवं स्थायी विकास की आवश्यकता एवं प्रक्रियाओं पर संबंधित हितधारकों हेतु आयोजित यह कार्यशाला पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से प्रायोजित है। इस अवसर पर नर्मदा सम्रग के समन्वयक कार्तिक सप्रे, एमपीसीएसटी के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी, कार्यशाला के समन्वयक डॉ. राजीव सक्सेना सहित 15 जिलों से आये पर्यावरण एक्टिविस्ट, निजी संस्थाओं के सदस्य, रिसर्च स्कॉलर आदि उपस्थित थे।

भू-भाग को सुरक्षित रखने की है आवश्यकता

इस दौरान डॉ. भरत शरण सिंह ने कहा कि नदियां, हिमालय और वन यह सभी प्रकृति की देन हैं वहीं, भवन, बिल्डिंग आदि भौतिक वस्तुएं है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हमें जो पूर्वजों से मिला उसे समाप्त करने के बजाय हम उसे संरक्षित करके रखे। आज देश में 30 प्रतिशत वन अच्छादित है। ऐसे में अगर हमें अच्छी और शुद्ध वायु मिल रही है तो इसके कारण ही । ऐसे में हमें इस भू-भाग को सुरक्षित रखना होगा। यह विचार करने योग्य बात है कि आप करोड़ों रुपये खर्च करके प्लांटेशन तो लगा सकते हैं लेकिन वन तैयार नहीं किये जा सकते। वनों में हर वो महत्वपूर्ण चीज की उपलब्धता है जो जैवविविधता के लिए आवश्यक है इसलिए जरूरी है कि हम इसे संरक्षित करके रखे। 93 प्रतिशत पानी समुद्र में है, 4 प्रतिशत साउथ पोल में। 2 प्रतिशत पानी अंडरग्राउंड है। जबकि 1 प्रतिशत पानी नदियां, झीलों, कुएं जैसे जलाशयों में समाया है। ऐसे में हमारे शरीर को तैयार करने में महज 1 प्रतिशत पानी की मुख्य भूमिका होती है। जरूरी है कि हम इस एक प्रतिशत पानी को बचाना चाहिए। 

युवाओं में दिखाई देता है प्रकृति प्रेम

इस दौरान डॉ. भरत शरण सिंह ने कहा कि आज युवाओं में प्रकृति प्रेम बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शुभ  संकेत हैं। आज 10 में से 8 विद्यार्थी प्रकृति प्रेमी, नेचर लवर है। युवाओं में पर्यावरण के लिए बढ़ती यह भावना उन्हें पुरानी विरासत को संजोने और सहेजने में मददगार साबित होगी। विश्व में 12 ऐसे देश हैं जो जैवविविधिता संपन्न हैं। यह खुशी की बात है कि उसमें  भारत भी शामिल हैं। इसका कारण है कि हमारे यहां की छह ऋतुएं। भारत एक मात्र ऐसा देश हैं जहां समय-समय पर जैवविविधिता में परिवर्तन होता है जिसमें हमें सहेज कर रखने की आवश्यकता होती है। 

संस्कृति सभ्यता का विकास नदी से हुआ

इस अवसर पर नर्मदा समग्र के कार्तिक सप्रे ने कहा कि हम सभी अपने अपने क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। वनों में औषधीय पौधें है जिन्हें सहेज कर रखने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि देश की 95 प्रतिशत नदियां पहाड़ों से निकलकर वनों के रास्ते होते हुए आती है। इसलिए वनों का होना पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता का विकास नदी से हुआ है। हमें पानी के स्वास्थ्य पर काम करने की आवश्यकता है। अगर हम दवाईयों का छीड़कांव, वनकटाव, जंगलों को जलाने आदि का कार्य बंद कर दें तो निश्चित ही यह समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जायेगी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एमपीसीएसटी के महानिदेशक ड़ॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पर्यावरण, वनों पर काम करके इन्हें संरक्षित करने की दिशा में काम किया जाये। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम क्या बेहतर कर सकते हैं इस पर हम कार्य कर रहे हैं। 

पर्यावरण और विधि विशेषज्ञ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की स्थिति, पर्यावरण एवं जैवविविधता का सरंक्षण करने की आवश्यकता, उपाय और नियम पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज मौसम के बदलाव से जलवायु परिर्वतन को समझने की आवश्यकता है। लगभग 200 देश बीते 30 सालों से अलग-अलग कांफ्रेंस के माध्यम से इस दिशा पर काम कर रहे हैं। अगर हम बीते सप्ताह हुई बारिश और ओले गिरने की घटना को देखे तो यह जलवायु परिवर्तन का बड़ा हिस्सा है। जलवायु परिर्वतन तो होगा, क्योंकि इस पर हमारा अधिकार नहीं है। अगर हम कुछ कर सकते हैं तो वह है प्रकृति संरक्षण। हमें इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य पर्यावऱण संरक्षण के नाम पर खुद को संरक्षित करने का प्रयास कर रहा है। हम वन, नदियों के माध्यम से खुद को संरक्षित कर रहे हैं, क्योंकि अगर वो संरक्षित नहीं होगी तो निश्चित ही इसका नुकसान हमको और हमारी आने वाली पीढ़ी को होगा। प्रकृति का औसतन तापमान डेढ़ डिग्री पहुंच गया है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि अगर यह तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया तो पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो सकता है। इस दौरान उन्होंने 1986 में आये पर्यावरण अधीनियम संरक्षण, 1974 में ये जल संरक्षण कानून की जानकारी देते हुए 1984 में भोपाल में हुई इंडस्ट्रीयल ट्रैजेडी के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि यह ट्रेजडी होने के बाद ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम शुरू हुए हैं। कार्यशाला के दौरान पर्यावरण विशेषज्ञ जाकिर हुसैन ने वनो के सुधार एवं पर्यावरण संरक्षणों और वैज्ञानिक डॉ. सुमन मिश्रा ने वनो तथा वनोपजों के विनाश-विहिन विदोहन पर विस्तार से चर्चा की।वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डा राजेश सक्सेना ने आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में महाविद्यालयीन विद्यार्थी बनेंगे वॉलेंटियर
कला, संगीत, नृत्य और उत्सव के ‍बिना अधूरा है जीवन : मुख्यमंत्री श्री चौहान
हर समय किसानों के साथ खड़ी है मध्यप्रदेश सरकार : प्रभारी मंत्री डॉ. यादव
MP में 6 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी:ग्वालियर-जबलपुर में 6 डिग्री तक आएगा टेम्प्रेचर
कई शहरों में 4 डिग्री तक उछला पारा; नर्मदापुरम-सागर में रात का तापमान 19 डिग्री पार
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?