



नव यूवक एकता समिति छोटी लाल कुर्ती, छोटा मैदान, सदर कैंट लखनऊ में विद्युत 27 से 1 सितंबर तक लगातार चलने वाले गणेश महोत्सव में हजारों भक्तगणों ने गजानंद का आशीर्वाद लिया । नवयुवक एकता समिति ने विघ्नहर्ता की मूर्ति स्थापना के बाद भव्य आरती का आयोजन किया। इसके पश्चात प्रत्येक दिन झांकी, भजन संध्या, सुंदरकांड, भंडारे के बाद गाजे-बाजे, डोल तासे के साथ गजानन का विसर्जन किया गया । नवयुवक एकता समिति छोटी लाल कुर्ती छोटा मैदान, सदर कैंट लखनऊ के सदस्यों ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देवताओं में प्रथम पूजनीय गणेश की मूर्ति की स्थापना तथा पूजा अर्चना करने का सौभाग्य हमें मिला। अगले वर्ष इससे भी भव्य मूर्ति और पूजन भंडारे का आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



