न्यूज़ 01
फोटो 01
गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा
शक्ति टैंट हाउस पर नगर कीर्तन शोभा यात्रा का किया गया भव्य स्वागत
बदायूँ : 24 दिसम्बर 2025। दशमेश पिता गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर श्री गुरु नानक सतसंग सभा की ओर से नगर में
विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। जगह-जगह लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और खाद्य सामग्री बाँटी गयीं।
शोभा यात्रा का शुभारंभ बड़े गुरुद्वारा से हुआ जो टिकटगंज पुराना बाजार नेहरू चौक से होती हुई गोपी चौक से निकलकर गुरुद्वारा जोगीपुरा पहुंची जहां शक्ति टैन्ट हाउस पर शहर के गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। समाजसेवी अशोक खुराना तथा उनके पुत्र विवेक खुराना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विजय मेंहदीरत्ता, दर्शन लाल, आशीष शर्मा, सचिन भारद्वाज, अजय मथुरिया, सुभाष मैथिल आदि ने पंच प्यारों को
पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया | इस दौरान, डा. रामेन्द्र पाल सिंह, महावीर शर्मा, सरदार प्रीतपाल सिंह, अमरजीत सिंह, राकेश गुलाटी, गुरदीप सिंह, जगजीत वोहरा आदि ने भी शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया| तत्पश्चात शोभा यात्रा परशुराम चौक से बाबूराम मार्केट होती हुई प्रारंभिक स्थल पर सम्पन्न हुई।
इस शोभा यात्रा में साहिबजादा अजीत सिंह गतका अखाड़ा, पानीपत (हरियाणा) , मीरी पीरी खालसा गतका ग्रुप अलीगढ़, बाबा दीप सिंह गतका ग्रुप बदायूं, ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, साथ ही शेरे पंजाब पाईप बैण्ड मोगा पंजाब ने अपनी कलाकारी का कमाल दिखाया। बाजपुर उत्तराखंड से आये राजवीर राय सिख पंजाबी ढोल ग्रुप की धमक भी दर्शकों को लुभा गयी तथा बदायूं के स्कूली बच्चों की प्रस्तुति भी लोगों के दिल को छू गयी । स्थानीय पंजाबी मोहल्ला और लोटनपुर का कीर्तनी जत्था भी शोभा यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाता दिखायी दिया। इनके अलावा शोभायात्रा में अनेक झाकियाँ सम्मिलित रही |





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



