ब्यूरो बांदा




अतर्रा- विगत दिवस देर शाम/ रात्रि में जिलाधिकारी, बांदा का औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी है। उक्त के क्रमानुसार,उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप शासन की प्राथमिकताओं में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर आज तहसील अतर्रा के ग्राम खुरहण्ड,छिबाव और हस्तम में फार्मर रजिस्ट्री के रात्रिकालीन कैम्प में किये जा रहे हैं। वर्तमान कार्य की प्रगति को लेकर डीएम बांदा के निर्देशन में तहसील स्तर,ब्लॉक स्तर पर सभी जगह फार्मर रजिस्ट्री कैम्प लगाकर कार्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। कैम्प के औचक निरीक्षण के दौरान सम्बंधित उपजिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए की प्रधान और कोटेदार के माध्यम से शेष किसानो की सूची कैंप में उपलब्ध कराये ताकि अधिक से अधिक संख्या में किसानो को कैंप में फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु भेज कर कार्य पूर्ण करवाया जा सके तथा साथ ही सभी सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया की कैंप में अधिक से अधिक संख्या में किसानो को ले कर आये और फॉर्मर रजिस्ट्री का तेजी से कार्य पूर्ण कराये।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



