पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए जिस तरह से विधानसभा में आपा खो कर “तुम-ताम” किया, उससे साफ है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।




मुख्यमंत्री की कुर्सी अब आराम करना चाहिए
उन्होंने कहा कि गुरुवार को सदन में जिस तरह का व्यवहार नीतीश का था उससे यह साफ है कि अब नीतीश मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं। एक मित्र के नाते सलाह है कि अब नीतीश कुमार को अपने उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप कर आराम करना चाहिए।
नीतीश पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उम्र में अपने से दस साल बड़े मांझी के लिए जिन अपमानजनक शब्दों का प्रयोग आंखें तरेरते हुए किया, वैसा यदि वे सदन के बाहर करते, तो उन पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होता। यदि जीतन राम किसी दूसरे समुदाय के होते, तो नीतीश कुमार ऐसी गाली-गलौज वाली भाषा के उपयोग का साहस नहीं करते।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



