सतना। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्ष ने आइ.एन.डी.आई. गठबंधन बनाया। हालांकि, चुनाव से पहले ही विपक्षी गठबंधन में शामिल राजनेताओं के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही है।




समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस पार्टी को खरी-खरी सुना रहे हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो राज्यों में जाति जनगणना कराई जाएगी।
जाति जनगणना समाज का एक्स-रे: राहुल गांधी
वहीं, राहुल गांधी ने जाति जनगणना को समाज का एक्स-रे करार दिया है। कांग्रेस नेता देशभर में जाति जनगणना कराने की वकालत करते हुए मोदी सरकार को घेर रहे हैं। हालांकि, जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस पर सबसे ज्यादा हमला भाजपा नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के सतना में चुनावी रैली के दौरान जब अखिलेश यादव से राहुल गांधी के इस बात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पिछली यूपीए सरकार को ही निशाने पर ले लिया।
अखिलेश यादव ने कहा, “जब एक्स-रे का टाइम था तब तो केंद्र में बैठी यूपीए सरकार ने नहीं किया। आज सीटी स्कैन और एमआरआई का समय है। यह कांग्रेस पार्टी ही जिसने आजादी से लेकर अब तक जाति जनगणना कराने के खिलाफ रहे।”
कांग्रेस ने अब तक जाति जनगणना क्यों नहीं कराई: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने कहा,”यदि पहले ही एक्स-रे हो गया होता तो इतनी बड़ी खाई नहीं होती। दरअसल, देश में पांच फीसदी लोगों पर देश की 60 फीसदी दौलत चली गई। यह कैसे हुआ और किसने किया। आज एमआरआई की जरूरत है।”
सपा नेता ने आगे कहा,”मुझे पूरा भरोसा है कि जब समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जाति जनगणना कराई जाएगी।”
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि संसद में मुलायम सिंह यादव, लालू यादव, शरद यादव जैसे नेता जाति जनगणना की मांग करते रहे लेकिन, कांग्रेस ने गणना नहीं कराई।
‘INDI गठबंधन के भीतर क्या चल रहा है?’
जाति जनगणना को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच बढ़ती दरार को बीजेपी भी बारीकी से नजर रख रही है। अखिलेश यादव के इस बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा,”.आजकल INDI गठबंधन के भीतर क्या चल रहा है?… अब एक नया अध्याय मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक लड़ाई देखी जा सकती है। अखिलेश यादव कहते हैं कि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है। कांग्रेस ने हमें धोखा दिया।
राहुल गांधी दें अखिलेश यादव को जवाब: शहजाद पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा,”दोनों पार्टियां एक-दूसरे की ही पोल खोल रहे हैं।इस गठबंधन का कोई वैचारिक मिशन या विजन नहीं है। अखिलेश यादव जी ने जो कहा है वो तथ्यात्मक तौर पर सही है।”
उन्होंने आगे कहा,”अगर राहुल गांधी जाति जनगणना को समाज का एक्स-रे बता रहे हैं तो फिर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने इसे क्यों रोका था? इसका जवाब राहुल गांधी को अखिलेश यादव को देना चाहिए।”

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



