जालंधर। लद्देवाली रोड पर सफारी गाड़ी व मोटरसाइकिल पर सवार युवक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। सफारी चालक ने पहले बुलेट मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर गिरा दिया, फिर गाड़ी बेकाबू होकर खंभे से जा टकराई।




इस दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार 15-20 युवकों ने गाड़ी चालक पर हमला किया और तलवारों से गाड़ी की तोड़फोड़ की। एनआरआइ ने मौके से भाग कर जान बचाई।
यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना रामा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
जानकारी देते हुए थाना रामा मंडी के एएसआइ मनजिंदर सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो गाड़ी सवार व मोटरसाइकिलों पर आए सभी युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



