- बल्होड़ गांव में खलिहान में आग लगने से कई क्विंटल फसल जलकर हुई राख
दीपक शर्मा की रिपोर्ट उमरिया








उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बलहौड़ गांव में किसान राजकुमार गुप्ता की खलिहान में सोमवार देर रात को
लगभग 11:30 बजे में रखी धान की फसल में अचानक आग लगने से लाखो रुपये का नुकसान हो गया।
आग की सूचना मिलते ही आस पड़ोस एवम गांव के लोगो के द्वारा मिलकर ट्यूबल से आग को बुझाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और काफी नुकसान हो गया था ,घटना में राजकुमार गुप्ता को लगभग 100 क्विंटल धान जिसकी कीमत लाखो रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना जारी है।
एवम गांव के सरपंच तथा पटवारी साहेब द्वारा पंचनामा भी तैयार किया गया ।
बलहौड् निवासी राजकुमार गुप्ता ने अपने खेत में कई एकड़ में धान की फसल उगाई थी, जिसे पकने के बाद काटकर खलिहान में रखा गया था। राजकुमार ने बताया कि मशीन से धान की गहाई का काम किया जाना बाकी था, लेकिन मशीन आने में कुछ समय लग रहा था। इसी बीच अज्ञात कारणों से खलिहान में आग लग गई। राजकुमार गुप्ता ने जैसे ही खलिहान से उठती आग की लपटें देखीं, तुरंत पुलिस 100 डायल और गांव के लोगो को सूचित किया और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



