चर्चा आज की




आज भारतरत्न/पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के शुभअवसर पर जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 25 दिसम्बर, 2024 से 25 दिसम्बर, 2025 तक मनाये जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, श्री पीयूष मोर्डिया द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, जोन कार्यालय के प्रागंण में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारतरत्न/पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। भारतरत्न/पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेयी के राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान को याद किया गया तथा सुशासन दिवस के अवसर पर कर्मचारी/अधिकारीगण को अपने कार्य एवं व्यवहार से ऐसी कार्य संस्कृति लाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे सुशासन लाने में मदद मिले तथा इस कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता के प्रति किया गया व्यवहार इतना उच्च कोटि का होना चाहिए जिससे प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर शासन की जनोन्मुखी छवि विकसित हो सके।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



