नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शुक्रवार को न्यूक्लियर ब्लास्ट (Nuclear Blast) टॉप ट्रेंड में था। इसे देख कई लोगों की धड़कनें थम गईं। कई को लगा कि कहीं रूस ने यूक्रेन पर न्यूक्लियर हमला तो नहीं कर दिया। हालांकि, पूरा मामला ही कुछ अलग है। दरअसल, सुपरस्टार विजय की एक फिल्म आने वाली है। यह उनकी 67वीं फिल्म होगी। इसका नाम ‘लियो – ब्लडी स्वीट’ हो सकता है। तमिल स्टार को Thalapathy भी कहा जाता है। Thalapathy67 इस हफ्ते का सबसे हॉट टॉपिक रहा है। फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए कश्मीर में है। प्रोडक्शन हाउस सोशल मीडिया पर तमाम अपडेट जारी कर रहा है। Thalapathy67 के राइट्स ओटीटी और सैटेलाइट पर रिकॉर्ड कीमत पर बेचे गए हैं। कई यूजर सुपरस्टार विजय की इस फिल्म को ‘न्यूक्लियर ब्लास्ट’ बता रहे हैं।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



