नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिखे गए पत्र पर छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन ने पलटवार किया है।




नितिन नवीन ने कहा कि, मुख्यमंत्री डाकिया नहीं है, वो नेता प्रतिपक्ष से पूछकर मुख्यमंत्री नहीं बने हैं। वो छत्तीसगढ़ की जनता से झूठे वादे कर मुख्यमंत्री बने हैं। पहले उन्हें अपने मंत्रियों के पत्रों का जवाब देना चाहिए।
नितिन नवीन ने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आने को लेकर कहा कि, वे छत्तीसगढ़ आए उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह कांग्रेस के युवराज को भले ही राजा बनाने में लगी हो, लेकिन छत्तीसगढ़ में मां और बहने दुखी है। मां-बहनों पर अत्याचार हो रहा है।
प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया गया था, गंगाजल को हाथ में रखकर कसम खाया था, उसको भी अपवित्र कर दिया है, इसलिए छत्तीसगढ़ वासियों को प्रियंका गांधी से कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



