बाराबंकी
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी बाराबंकी के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के दृष्टिगत सघन निरीक्षण करते हुए संग्रहीत/विक्रय किये जा रहे/परोसे जा रहे खाद्य पदार्थो को सुरक्षित एवं मानको के अनुरूप आम जनमानस को उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत विशेष अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य-II डा0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नीरद पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री अरूण कुमार, भगौती प्रसाद, श्र प्रिया त्रिपाठी, शिवा श्रीवास्तव, श्रीमती पल्लवी तिवारी, डा0 अंकिता यादव व श्रीमती अनुराधा मिश्रा द्वारा निम्न प्रवर्तन कार्यवाही सम्पादित की गयी ।
ग्राम भूहेरा स्थित वी0 राइड इण्डिया प्रा0लि0 फर्म का टीम द्वारा निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा खाद्य तेलों की पैकिंग की जा रही थी, मौके पर विवाम, बसुधारा, शेरा एवं नेचर ड्रॉप नाम से पैकिंग की जा रही थी । पैकिंग स्थल की स्थिति अस्वच्छ व अस्वास्थ्यकर थी, कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं थी । इस हेतु सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया । विभिन्न ब्राण्ड नाम से पैकिंग करने के लिये आवश्यक प्रपत्र मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किया गया । पैकिंग किये जाने वाले खाद्य तेलों की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण मौके पर नमूना संग्रहण करने की कार्यवाही करते हुए 9920 लीटर खाद्य तेल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 15,00,000/- सीज किया गया।
बाक्स
जनपद में कृत कार्यवाही का विवरण
A वी0 राइड इण्डिया मल्टीट्रेड, प्रा0लि0 भुहेरा, नवाबगंज, बाराबंकी 1- एडिबल वेजीटेबल ऑयल
2- सरसो तेल
3- रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल
4- कच्ची घानी सरसो तेल
5- सरसो तेल
B वीरेन्द्र कुमार वर्मा रौनी चौराहा, त्रिवेदीगंज, हैदरगढ़, बाराबंकी 6- खोया
7- पनीर
C अमित कुमार तिवारी बिबियापुर, हैदरगढ़, बाराबंकी 8-खोया
9-पनीर
उपरोक्त नमूनें जाच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे है । जाच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सम्बंधित कारोबारियों पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।
इस प्रकार की कार्यवाही आगामी होली पर्व तक लगातार जारी रहेगी । जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में प्रवर्तन कार्यवाही हेतु 03 टीमें सक्रिय हैं । आम जनता से अपील की जाती है कि पैकेट बन्द खाद्य पदार्थ खरीदते समय बैच नम्बर व निर्माण तिथि अवश्य जाँच लें । मिठाईयों की खरीद करते समय गहरे रंगीन मिठाइयों से परहेज करें ।
कुल संग्रहित नमूनों की संख्या- 09
सीजर- 1. सरसो तेल 2400 लीटर, मूल्य लगभग- 4,32,000/-
2. रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल 1520 लीटर, मूल्य लगभग- 2,11,280/-
3. एडिबल वेजीटेबल ऑयल 6000 लीटर, मूल्य लगभग- 7,60,000/-


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



