ब्यूरो बांदा




बांदा – आज दिनांक 25/01/2025 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय, तृतीय इकाई का सामान्य कार्यक्रम की श्रंखला में द्वितीय एक दिवसीय शिविर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राजा देवी डिग्री काॅलेज में आयोजित किया गया । स्वीप कोऑर्डिनेटर, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा प्राचार्य राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के दिशा-निर्देशन में यह जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ । राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डाॅक्टर सबीहा रहमानी, कार्यक्रम अधिकारी डाॅक्टर जयंती सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डाॅक्टर नीतू सिंह ने सामान्य शिविर कार्यक्रम को आयोजित किया । महाविद्यालय की तीनों इकाई की छात्राओं ने प्रात: रैली निकाली, मतदान के लिए जागरूक किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया साथ में मतदाता शपथ भी ली ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



