ब्यूरो बांदा




बांदा -दिनांक 06/03/2025 को साथी उ प्र संस्था द्वारा ब्लॉक स्तरीय आशा बहुओं के साथ एक दिवसीय समन्वयक बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेरी में आयोजित की गई। बांदा जिले के ब्लॉक महुआ के बहेरी सीएचसी आशा क्लस्टर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सीएचसी अधीक्षक डॉ देव तिवारी जिसमें सीएचसी समस्त स्टाफ एवं बीपीएम प्रवीण जी एवं सभी आशा सहित 60 लोगों ने सहभागिता की,जिला समन्वय जितेंद्र के द्वारा साथी उ प्र संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया गया साथी उ प्र संस्था प्रवासी मजदूर वंचित परिवारों के साथ काम करती है जिसमें संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि प्रवासी मजदूर एवं वंचित परिवार और समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास है। जनसाथी फैसिलिटेटर राजेश कुमार ने अपना परिचय देते हुए मजदूर भाइयों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
एफ ओ ज्ञानदीप एवं रेखा जी के द्वारा सुरक्षित पलायन के बारे में मजदूर भाइयों को विस्तार से बताया गया तथा हेल्थ योजनाएं पर भी चर्चा की गई एवं मजदूर भाई किस प्रकार मजदूर हेल्पलाइन से मदद ले सकते हैं इसके विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। जन साथी इंद्रजीत एवं हरि बाबू एवं राजुलिया के द्वारा मजदूर भाइयों को लेबर कार्ड,कन्या सुमंगला योजना बी ओ सी डब्लू कार्ड और बाल सेवा योजना के बारे में बताया गया और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद सभी का सीट में रजिस्ट्रेशन किया गया लंच वितरण किया गया बीपीएम प्रवीण के द्वारा मीटिंग की समाप्ति की गई।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



