ब्यूरो चित्रकूट




चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन बचपन के क्रम में आज दिनाँक 05.02.2025 को बाल श्रम अधिकारी चित्रकूट महेंद्र कुमार शुक्ला व आरक्षी त्रिभुवन सिंह द्वारा थाना कोतवली कर्वी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व विभिन्न स्थानों के आस-पास होटलों की चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान होटलों में हो रहे बालश्रम की चेकिंग की गयी तथा पम्पलेट्स वितरित कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090 की जानकारी दी गयी। इस दौरान घुमंतू परिवार के लोगों को यह भी हिदायत दी कि बच्चों से बाल श्रम व भीख ना मंगवाए स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



