ब्यूरो उन्नाव




दिनांक 21-12-24 को विद्यालय गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर शुक्लागंज उन्नाव में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश तिवारी जी ने माँ सरस्वती के साथ , महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनो व गणित के आचार्य श्री विवेक जी , कमलेश जी , आदित्य जी , हरिओम जी एवं आचार्या बहनो अल्का जी ने रामानुजन जी के बारे में छात्रों को जानकारी दी । भैया-बहनो के इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मॉडल जैसे संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और निरंतर भिन्न व वृत्त पर आधारित मॉडल बनाकर इनकी जयन्ती को धूमधाम से मनाया कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश तिवारी जी ने छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस हर साल 22 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती का प्रतीक है, जिन्होंने संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और निरंतर भिन्न जैसे क्षेत्रों में गणित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



