By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: 30 साल बाद लौटीं ओए-ओए गर्ल सोनम:मैंने इंडस्ट्री की कद्र नहीं की, 17 साल में फिल्म छोड़ना जल्दबाजी का फैसला था- सोनम
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » 30 साल बाद लौटीं ओए-ओए गर्ल सोनम:मैंने इंडस्ट्री की कद्र नहीं की, 17 साल में फिल्म छोड़ना जल्दबाजी का फैसला था- सोनम
मनोरंजन

30 साल बाद लौटीं ओए-ओए गर्ल सोनम:मैंने इंडस्ट्री की कद्र नहीं की, 17 साल में फिल्म छोड़ना जल्दबाजी का फैसला था- सोनम

चर्चा आज की
Last updated: December 14, 2022 9:05 am
By
चर्चा आज की
10 Min Read
Share
SHARE

तिरछी टोपी वाले.. गाने की एक्ट्रेस सोनम 30 साल बाद इंडस्ट्री में वापस आई हैं। महज 13 साल की उम्र में बतौर हीरोइन करियर शुरू करने वाली सोनम त्रिदेव, विश्वात्मा जैसी 30 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों में आने के बाद सोनम ने डायरेक्टर राजीव राय से महज 17 साल की उम्र में शादी की। शादी के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से धमकियां मिलने और पति राजीव को जान से मारने की कोशिश होने के बाद सोनम ने फिल्मों के साथ-साथ भारत भी छोड़ दिया था। इसके बाद से ही सोनम की कोई खबर नहीं थी। पिछले कुछ समय पहले ही सोनम का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव हुआ, जिसका नाम था लॉस्ट एंड फाउंड। खोया और पाया, ये नाम ही सोनम की कहानी को बयां करने के लिए काफी है। सोनम अब सालों बाद भारत वापस आ चुकी है और फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

इंटरव्यू में हुई बातचीत से पहले जान लीजिए कौन हैं सोनम

सोनम का असली नाम बख्तावर खान है, जो रजा मुराद की भांजी हैं। महज 13 साल की उम्र में सोनम इंडस्ट्री से जुड़ी। इनकी पहली फिल्म यश चोपड़ा की विजय (1988) थी। इस फिल्म में सोनम का रोल काफी छोटा था, लेकिन पहली ही फिल्म के बाद इन्हें बैट-टु-बैक कई बड़ी फिल्में मिलने लगीं। सोनम को मल्टीस्टारर फिल्म त्रिदेव से फेम मिला। इन पर फिल्माए गए गाने ओए-ओए, तिरछी टोपी वाले और गजर ने किया है इशारा काफी पॉपुलर हुए, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। सोनम आगे आखिरी अजूबा, मिट्टी और सोना, विश्वात्मा, इंसानियत जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं।

अंडरवर्ल्ड डॉन ने की थी पति को मारने की कोशिश

1991 में सोनम ने विश्वात्मा और त्रिदेव जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर राजीव राय से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही सोनम और उनके पति राजीव को अंडरवर्ल्ड डॉन राजीव राय को धमकियां मिली थीं। 1997 में राजीव पर अबू सलेम के गनमैन ने जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद सोनम परिवार के साथ भारत छोड़कर लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई थीं। बाद में ये स्विट्जरलैंड में सेटल हुए। इनका एक बेटा गौरव राय भी है। शादी के कुछ सालों बाद ही सोनम और उनके पति अलग हो गए, जिसके 15 साल बाद दोनों ने तलाक लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के तलाक का कारण अंडरवर्ल्ड की धमकियां और उसके कारण खराब हुआ उनका करियर था।

एक नाकामयाब कोशिश के बाद फिर बड़े प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं राजीव

राजीव ने सोनम से अलग होने के बाद 2001 की फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से बतौर डायरेक्टर कमबैक किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई और 4 साल बाद राजीव ने असंभव फिल्म बनाई। ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। इसी समय राजीव के पिता और नामी प्रोड्यूसर गुलशन राय का निधन हो गया तो राजीव ने फिल्मों से दूरी बना ली। 2004-2021 तक बॉलीवुड से दूर रहे राजीव एक अलग तरह के प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं। इनकी कमबैक फिल्म जोरा है जिसे 2023 में रिलीज किया जाएगा। 40 न्यूकमर्स के साथ बन रही इस फिल्म में कोई गाने नहीं होंगे।

1994 में सोनम आखिरी बार फिल्म इंसानियत में नजर आई थीं, इसके बाद से ही उनकी कोई खबर नहीं थी। अब सालों बाद सोनम लौट आई हैं। पढ़िए सोनम से हुई बातचीत का प्रमुख अंश-

आपकी लॉस्ट एंड फाउंड जर्नी कैसी थी? इसमें क्या खोया क्या पाया?

जर्नी बहुत अच्छी थी। अब मैं 50 साल की हो चुकी हूं और मुझे कोई अफसोस नहीं है। मैं अच्छे स्पेस में हूं। किसी को अपने पास्ट में झांककर बुरा फील नहीं करना चाहिए। हर साल हर दिन एक लर्निंग एक्सपीरियंस होता है। जो खोया, जो पाया मैं उससे संतुष्ट हूं।

17 साल की उम्र में इंडस्ट्री छोड़ दी, इतनी कम उम्र में ऐसा बड़ा फैसला कैसे लिया?

मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत कन्फ्यूजिंग था। उस समय जो 16 साल की लड़की थी, वो आज के जमाने के टीनएजर से काफी थी। मैंने जल्दबाजी में फैसला लिया था।

क्या किसी ने आपको रोकने की कोशिश की?

काफी लोगों ने मुझसे कहा था कि आपका करियर बहुत अच्छा चल रहा है, आगे और भी अच्छा होगा अभी शादी मत करो। सबने कहा था कि ये नाम और शोहरत कमाने का अच्छा मौका है, अभी इंडस्ट्री मत छोड़ो।

वापस आने का फैसला कैसे लिया?

एक दिन बैठे-बैठे मैंने सोचा कि बहुत बैठ लिए, बहुत जिंदगी देख ली, अब अपने बारे में सोचना है। इंडस्ट्री में काम करूं। इंशाल्लाह मुझे काम मिले। तो बस मैं अपने फ्यूचर को लेकर बहुत ऑप्टिमिस्टिक हूं। कोई प्लानिंग नहीं की, बस फैसला कर लिया। मैं बस फ्लो के साथ जा रही हूं।

क्या आपके पास कोई फिल्में हैं?

नहीं, अभी तक तो मैंने किसी को अप्रोच नहीं किया है, लेकिन मैं ओटीटी प्रोजेक्ट में काम करना चाहूंगी। मुझसे OTT में बहुत इंट्रेस्ट है।

क्या आप इंडस्ट्री में अभी किसी से कॉन्टेक्ट है?

नहीं, फिलहाल तो कोई कॉन्टेक्ट नहीं है, लेकिन मैं कॉन्टेक्ट बनाने की कोशिश कर रही हूं। कोशिश है कि जिन्हें जानती हूं उनसे मिलूं और जिन्हें नहीं भी जानती हूं उनसे भी मिलूं। मैं कड़ी मेहनत करने, सीखने और कामयाबी हासिल करने की कोशिश में हूं।

90 के दशक में जॉनर काफी अलग थे, अब कैसे रोल करना चाहेंगी?

मैं वही रोल करना चाहती हूं जो मेरी उम्र को सूट करें। मैं दूसरों के बारे में नहीं बोलना चाहती, लेकिन मेरा अपने चेहरे पर फिलर्स या बोटोक्स लगाने का कोई इरादा नहीं है। आगे क्या होगा मुझे नहीं पता, लेकिन मैं अपनी उम्र के ही रोल करूंगी। ऐसे रोल जहां फोकस मेरी तरफ हो। ऐसा ना हो कि मैं बस कहीं खड़ी दिखूं। इंडस्ट्री काफी बदल चुकी है, लेकिन मैं भी बदल चुकी हूं। किसी भी 50 साल के इंसान की 16-17 साल के किसी दूसरे इंसान से तुलना करना गलत है। मैं बतौर इंसान बहुत बदली हूं, मैंने दुनिया घूमी है। जब मैंने इंडस्ट्री छोड़ी तो मैं बहुत यंग थी। चीजें अब बदल गई हैं, लेकिन मैं भी बदल चुकी हूं।

आज के समय में आपके पसंदीदा एक्टर एक्ट्रेसेस कौन हैं?

मेरे तो फेवरेट सलमान खान हैं, हमेशा थे और हमेशा रहेंगे। एक्ट्रेसेस में मुझे आलिया भट्ट पसंद हैं। वो बहुत अच्छी है।

आपने कहा आपके लिए इंडस्ट्री में स्ट्रगल नहीं था, ऐसा क्यों

जी, मुझे जब यश चोपड़ा जी ने मुझे पहली फिल्म में साइन किया तो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट नहीं रखा था। उसके बलबूते मैंने 30 फिल्में साइन कीं। कुछ फिल्में तो मैं खत्म ही कर रही थी, जब मेरी शादी हुई। जो कमिटमेंट्स थे वो पूरे हुए थे। उन दिनों एक फिल्म को बनने में 2-3 साल लगते थे, आज की तरह नहीं कि 3 महीने में फिल्म बन भी गई और थिएटर में रिलीज भी हो गई। पहले ऐसा नहीं था। मुझे बहुत खुशी है कि अब डांस का क्रेज खत्म हो गया है क्योंकि मैं अच्छी डांसर नहीं थी।

आप इंडस्ट्री से कैसे जुड़ी थीं?

मेरी आंटी साबिया मुराद बहुत से स्टार्स की कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं। उन्होंने मुझे फिल्मों में आने में मदद की, क्योंकि मुझे अपने परिवार की मदद करनी थी। ऐसे ही मैं फिल्मों में आ गई। मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा।

13 साल की उम्र में आपने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, कैसा एक्सपीरियंस था?

बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहा। सबने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं कुछ भी नहीं थी लेकिन किसी भी बड़े स्टार ने ऐसा नहीं कहा कि उन्हें न्यूकमर के साथ काम नहीं करना। जो मौका मुझे मिला वो कम ही लोगों को मिलता है। उस समय तो सोशल मीडिया तो दूर मोबाइल फोन तक नहीं थे। मैं इस पूरी इंडस्ट्री की शुक्रगुजार हूं। मैं अब फिर इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रही हूं।

कम उम्र में फेम मिलना कैसा था?

मैं बहुत खुश होती थी। भले ही मैंने अपने मां-बाप को सपोर्ट करने के लिए काम शुरू किया था, लेकिन फिर मुझे यही काम बहुत अच्छा लगने लगा। मेरे लिए ये काम नहीं बल्कि मेरी सहेली थी, जो हर जगह साथ थी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

दिल्ली: कर्तव्य पथ पर कलाकारों ने बनाई 10 KM लंबी लाइव पेटिंग
किसके साथ रिलेशनशिप में हैं श्रद्धा कपूर? शादी पर एक्ट्रेस ने क्या बताया?
सलमान खान के शो से बाहर हुए विक्की जैन, फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे
विराट कोहली ने सबसे पहले खरीदी थी कौन सी कार? उस कार की आज क्या है कीमत?
फिर विवादित फैसला… घटिया अंपायरिंग की हदें पार, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में क्या हो रहा?
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?