पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार नवयुवक की हुई मौत
बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब एक बाइक सवार हलियापुर की तरफ से लखनऊ के लिये जा रहा था पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किलोमीटर 33 थाना लोनी कटरा क्षेत्र अंतर्गत पहुंचा ही था तभी बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे नौजवान को काफी चोट पहुंची, नाजुक हालत मे घायल युवक को यूपीडा की एंबुलेंस से आनन फानन मे सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृत युवक अमन तिवारी पुत्र रामजी तिवारी निवासी बहबरमऊ पोस्ट सिधारीबाजार जनपद अयोध्या का रहने वाला है।परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन लखनऊ से परीक्षा देने के लिये सुबह ही अपने गांव आया था और परीक्षा देकर वापस बाइक से लखनऊ जा रहा था।पीड़ित का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



