दीपक शर्मा की रिपोर्ट उमरिया
बाड़सागर डैम में डूबकर दो मासूमो की दर्दनाक मौत के बाद दोनों मासूमो का अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में पीएम आदि कर इंदवार पुलिस ने रविवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है।इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।दरअसल शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे दोनों मृत मासूम साक्षी पिता अरुण कुमार लोनी उम्र करीब 4 वर्ष एवम आनंद पिता सममित लोनी उम्र 6 वर्ष दोनों निवासी मझोखर बाणसागर डैम के लोनी घाट पर निस्तार आदि के लिए गए थे।बताया जाता है कि लोनी घाट पर एक उल्टी जहाज़ खड़ी थी,मृत मासूम इसी उल्टी जहाज पर चढ़ गए,जहाज पर काई जमी थी,जिस वजह से दोनों मासूम गहरे बाणसागर डैम में गिर गए,दुर्भाग्य से इसकी जानकारी जल्दी गांव वालों को नही मिली,बाद में जब इसकी जानकारी मिली तो मासूमो ने दम तोड़ दिया था।ह्रदय विदारक हुई इस घटना में दो अलग अलग परिवारों के मासूमो की मौत हुई है।घटना के बाद से ही गांव में शोक व्याप्त है,वही परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इंदवार पुलिस इस मामले में मर्ग आदि कायमी कर पूरे घटना की विवेचना में जुटी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



