By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: पाकिस्तान की बादशाहत खत्म! भारत ने चकनाचूर किया सबसे बड़ा रिकॉर्ड,
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाकिस्तान की बादशाहत खत्म! भारत ने चकनाचूर किया सबसे बड़ा रिकॉर्ड,
खेल

पाकिस्तान की बादशाहत खत्म! भारत ने चकनाचूर किया सबसे बड़ा रिकॉर्ड,

चर्चा आज की
Last updated: February 2, 2023 10:29 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने कब्जे में कर ली। भारत ने कीवी टीम को 168 रन के विशाल अंतर से शिकस्त दी। इससे पहले भारतीय टीम ने 2018 में आयरलैंड को 143 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। यही नहीं, भारत ने करीब एक साल पहले बनाए गए पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है। पाकिस्तान ने सबसे बड़ी जीत 2 सितंबर, 2022 को हॉन्गकॉन्ग पर 155 रनों से दर्ज की थी।

भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल की पहली टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी के दम पर चार विकेट पर 234 रन बनाए। इसके बाद भारतीय पेस बोलर्स ने जलवा दिखाया और न्यूजीलैंड को 12.1 ओवर्स में 66 रन पर समेट दिया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 16 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी को भी मैच में दो-दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड के केवल दो बैटर ही दोहरे अंक में पहुंच सके। हार्दिक को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

    शुभमन गिल ने जीत लिया दिल
    प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल ने मौजूदा भारतीय दौरे पर न्यूजीलैंड का स्वागत वनडे में धुआंधार डबल सेंचुरी के साथ किया था। तब वह वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे। कीवी टीम के दौरे से विदाई वाले मैच में गिल ने एक बार फिर सेंचुरी ठोंकी और इस बार वह टी20 इंटनरैशनल फॉर्मेट में शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए। गिल की दिल खुश करने वाली शतकीय पारी के बूते भारत ने कीवी टीम के खिलाफ चार विकेट पर 234 रन बनाए।

    भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
    भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में अपना सबसे बड़ा टोटल (234/4) खड़ा किया। यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में बनाया गया सबसे बड़ा टीम टोटल भी है। इससे पहले भारत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर्स में दो विकेट पर 224 रन बनाए थे। गिल का 126* रन का स्कोर भी इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यहां किसी बैटर का हाईएस्ट टी20 स्कोर 83* रन था जो कि इंग्लैंड के जोस बोटलर ने 2021 में बनाया था।

    गिल ने बाउंड्रीज में की बात
    गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते महज 63 गेंद में 12 चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को चारों ओर पीटा। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और मिचेल सेंटनर ने माइकल ब्रेसवेल को दूसरा ओवर देकर ‘मास्टर स्ट्रोक’ खेला। इस ऑफ स्पिनर ने भी अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। गिल ने अगले ओवर में लॉकी फर्ग्युसन पर दो चौके जड़े। उन्होंने हिट, ड्राइव और पुल शॉट्स से दर्शकों के लिए मनोरंजन दोगुना कर दिया। गिल ने पांचवें ओवर में ब्लेयर टिकनर पर तीन चौके जड़े जिससे स्कोर एक विकेट पर 44 रन हो गया।

    इन बल्लेबाजों ने भी मचाया बल्ले से कोहराम
    युवा राहुल त्रिपाठी (22 गेंद में 44 रन) ने भी तेज लय जारी रखते हुए फर्ग्युसन पर लगातार गेंदों पर एक चौक और एक छक्का लगाया। त्रिपाठी ने फिर सेंटनर पर शॉर्ट फाइन लेग पर चौका और सीधे एक छक्का जड़ा। वह आक्रामक दिख रहे थे और ईश सोढ़ी पर एक्स्ट्रा कवर पर अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ा। पर ऐसा ही बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप स्क्वॉयर लेग पर फर्ग्युसन को कैच दे बैठे। गिल ने सेंटनर की गेंद पर एक रन बनाकर 35 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक जड़ा। गिल एक छोर पर डटे थे और सूर्यकुमार यादव (13 गेंद में 24 रन) उनके साथ क्रीज पर थे जिन्होंने भी तेजी से रन जोड़ने की लय बनाए रखी, पर 13वें ओवर में मिड ऑफ पर ब्रेसवेल को कैच देकर आउट हुए। गिल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर फर्ग्युसन की गेंद पर मिड ऑफ में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने स्वच्छंदता से बल्लेबाजी करते हुए इसी गेंदबाज की अगली गेंद को गगनदायी छक्के के लिए भेज दिया। कप्तान हार्दिक पंड्या (17 गेंद में 30 रन) ने भी रन गति को कम नहीं होने दिया। लेकिन गिल ने शतक के बाद अपनी आक्रामकता तेज कर दी और न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण लचर दिखाई दिया।
    भारतीय क्रिकेट की नई ‘रन मशीन’
    इस साल शुभमन गिल गजब की लय में हैं। उन्होंने पांच जनवरी से 1 फरवरी तक वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 11 पारियां खेली हैं। इनमें उन्होंने एक डबल सेंचुरी, तीन सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई है। इस दौरान उनका स्कोर 5, 46, 70, 21, 116, 208, 40*, 112, 7, 11, 126* रहा है। कुछ समय पहले अपनी हाफ सेंचुरीज को शतक में तब्दील नहीं कर पा रहे गिल ने अब उस कमी की भरपाई कर ली है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने इससे पहले पांच मैच खेले थे लेकिन एक भी फिफ्टी उनके नाम नहीं थी। उन्होंने पहली बार ही 50 रन का आंकड़ा पार किया और उसे शतक में तब्दील कर दिया।

      विज्ञापन हेतु


    रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


    सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

    फेयरवेल स्पीच में नहीं लिया पति का नाम, बाद में Shoaib Malik ने यूं किया रिएक्ट
    ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटेंगे अश्विन बस करना होगा यह काम, रवि शास्त्री ने दिया घर में जीत का मास्टर प्लान
    IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों के लिए नहीं है अच्छी खबर, प्रचंड फॉर्म में लौट आए हैं स्टीव स्मिथ
    हाय रे पाकिस्तान की किस्मत! आखिर क्यों कोई हेड कोच बनने को ही नहीं तैयार
    भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में जीत से किया आगाज, बांग्लादेश को 84 रन से दी मात
    Share This Article
    Facebook Email Copy Link Print
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    More Popular from Foxiz

    व्यापार

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की
    6 Min Read

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की

    साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

    By
    चर्चा आज की
    4 Min Read
    - Advertisement -
    Ad image
    राशिफल

    आज का राशिफल

    मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

    By
    चर्चा आज की
    BREAKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

    By
    लवलेश पाण्डेय
    MEDIA

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

    By
    Mo Shahbaj
    विश्व

    इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

    क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

    By
    चर्चा आज की
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

    By
    लवलेश पाण्डेय
    चर्चा आज की

    चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

    Categories

    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
    • Guest Post
    • विज्ञापन
    • I-Card आवेदन

    Ads

    © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    चर्चा आज कीचर्चा आज की
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?