By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बिगड़े हालात के बीच पाकिस्तान का फिर घटा फोरेक्स रिजर्व, अपना भंडार फिर बढ़ा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिगड़े हालात के बीच पाकिस्तान का फिर घटा फोरेक्स रिजर्व, अपना भंडार फिर बढ़ा
व्यापार

बिगड़े हालात के बीच पाकिस्तान का फिर घटा फोरेक्स रिजर्व, अपना भंडार फिर बढ़ा

चर्चा आज की
Last updated: May 13, 2023 11:19 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर देखें तो मई महीने के पहले हफ्ते में अच्छी शुरुआत हुई है। यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा, जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में बंपर बढ़ोतरी हुई। इस दौरान यह 7.196 अरब डॉलर उछलकर 595.976 अरब डॉलर पर पहुंच गया। उधर, पड़ोसी पाकिस्तान की बात करें तो वहां के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा जबकि पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हुई है। बीते पांच मई को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 73 लाख डॉलर से भी ज्यादा की कमी हुई है। अब वहां 4.383 अरब डॉलर का ही भंडार रह गया है।

Contents
  • भारत के डॉलर भंडार में जोरदार बढ़ोतरी
    • फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई बढ़ोतरी
      • गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
      • एसडीआर घट गया
      • पाकिस्तान में घटा डॉलर भंडार

भारत के डॉलर भंडार में जोरदार बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते पांच मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 7.196 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 595.976 अरब डॉलर हो गया है। इससे पहले, बीते 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान भी अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 4.532 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। तब अपना विदेशी मुद्रा भंडार 588.780 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले 21 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 2.16 अरब डॉलर की कमी हुई थी। उससे एक सप्ताह पहले, मतलब कि 14 अप्रैल को इसमें 1.567 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी बढ़ी हैं। 5 मई 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 6.536 अरब डॉलर बढ़कर 526.021 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले, 28 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी यह 4.99 अरब डॉलर बढ़ कर 519.48 अरब डॉलर पर पहुंचा था। उससे एक सप्ताह पहले इसमें 2.146 अरब डॉलर की कमी हुई थी। तब यह घट कर 514.489 अरब डॉलर रह गया था। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

बीते 5 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) का मूल्य बढ़ा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 65.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.315 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे एक सप्ताह पहले मतलब 28 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 49.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी। तब अपना स्वर्ण भंडार घट कर 45.65 अरब डॉलर रह गया था। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 2.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी और यह 46.151 अरब डॉलर तक गिर गया था।

एसडीआर घट गया

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 1.9 करोड़ डॉलर घट कर 18.447 अरब डॉलर रह गया। 28 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह में यह 3.5 करोड़ डॉलर बढ़ा था। तब यह बढ़ कर 18.466 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का रिजर्व भंडार भी दो करोड़ डॉलर बढ़ कर 5.192 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

पाकिस्तान में घटा डॉलर भंडार

अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। वहां के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। वहां बीते 5 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 73.8 लाख डॉलर की जोरदार कमी हो गई। अब वहां 4.383 अरब डॉलर का भंडार बचा है। इससे पहले, 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान भी वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 56 लाख डॉलर की कमी हुई थी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

आर्थिक विकास मजबूत, महंगाई भी नियंत्रण में: RBI गवर्नर दास
धड़ाधड़ एफडी तोड़ रहे हैं सीनियर सिटीजंस, जानिए क्या है इसकी वजह
लाइफ टाइम हाई की तरफ भाग रहे सोने के भाव, जल्द होगा 60 हजारी, जान लीजिए कारण
अडानी ग्रीन और अडानी एंटरप्राइजेज सहित इन शेयरों में भारी खरीदारी, ना चूकें मुनाफा कमाने का मौका
मंदी की चपेट में होगी एक तिहाई दुनिया, चीन का होने वाला है सबसे बुरा हाल… नए साल पर IMF की चेतावनी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?