चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर खागा। कोतवाली क्षेत्र के सवत मऊ पुल के पास रात्रि आठ बजे बाइक सवार पंचायत सहायक खंदक में गिर गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्वजन कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में निखिल कुमार उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई। हथगाम थाना क्षेत्र के सरांय इदरीस निवासी दिवंगत के पिता चरण सिंह ने बताया कि उनके मझले लड़के का कुंवरपुर के पास रात आठ बजे एक्सीडेंट हुआ था जिसको देखने के लिए स्वजन जा रहे थे उसी समय दूसरी घटना घटित हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि उनका छोटा लड़का नीतीश कुमार उम्र 19 वर्ष अपने भाई राहुल के पास गया था तभी दुर्घटनाग्रस्त बाइक को स्टार्ट करते समय उसमें आग लग गई जिससे वो भी झुलस गया। इसके बाद स्वजन ने दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता चरण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना नही दी है। मामले में कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्र ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



