– दारू पीने का अड्डा बना ग्राम पंचायत पड़री मिश्र का पंचायत भवन
– जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अधूरा पड़ा ग्राम पंचायत पड़री मिश्र का पंचायत भवन
हर्रैया ( बस्ती ) – विकासखंड हर्रैया के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री मिश्र का पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है । ग्राम प्रधान जयश वर्मा का 03 वर्षों से अधिक समय का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद भी पंचायत भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है । पंचायत भवन में शाम को शराबियों द्वारा पंचायत भवन के कमरे में शराब पिया जाता है और शराब पीने के बाद पंचायत भवन के कमरे में शराब की बोतल / पैकिट और नमकीन इत्यादि की पैकिट को फेंक दिया जाता है । पंचायत भवन में जगह-जगह पर गंदगी का अंम्बार लगा हुआ है तथा पंचायत भवन के सामने जगह-जगह पर शौंच किया गया है । पंचायत भवन पर कार्य करने हेतु पंचायत सहायक के पद पर धर्मेन्द्र चौधरी की नियुक्ति की गई है और पंचायत सहायक धर्मेन्द्र चौधरी को प्रतिमाह मानदेय भी दिया जा रहा है लेकिन पंचायत भवन निर्माण कार्य पूरा न होने पर / पंचायत भवन पर बैठने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण और कम्प्यूटर , प्रिंटर कुर्सी , मेज , आलमारी आदि सामाग्री की उपलब्धता न होने के कारण पंचायत सहायक धर्मेन्द्र चौधरी सरकारी कार्यों को करने में असमर्थ हैं । विकासखण्ड हर्रैया के जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं ।
शासनादेश के अनुसार विकासखण्ड में तैनात प्रत्येक सचिव को सप्ताह में कम से कम एक दिन बैठना अनिवार्य है और पूरा एक दिन बैठ कर ग्राम पंचायत की समस्याओं का निस्तारण करना है । पंचायत भवन निर्माण कार्य अधूरा होने पर सचिव सप्ताह में एक दिन कहां बैठते हैं और कैसे ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनते हैं और समस्याओं का निस्तारण करते हैं जो एक जांच का विषय बना हुआ है ।
ग्राम पंचायत पड़री मिश्र में अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा की कहावत सत्य प्रतीत हो रही है । ग्राम प्रधान जयश वर्मा , सचिव दुर्गा प्रसाद और खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार पाण्डेय के लापरवाही कार्यों से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है और प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है । इस सम्बंध में फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो ग्राम प्रधान जयश वर्मा , सचिव दुर्गा प्रसाद और खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार पाण्डेय ने मीडिया के फोन को रिसीव नहीं किया ।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



