चर्चा आज की
जिला सीतापुर के ब्लॉक एलिया के अंतर्गत ग्राम चंदनपारा थाना इमलिया सुल्तानपुर में तालाब की खुदाई का कार्य मनरेगा के तहत चल रहा था तभी पंचायत मित्र कौशलेंद्र अवस्थी पुत्र विजय अवस्थी निवासी ग्राम चन्दनपारा थाना इमलिया सुल्तानपुर के निवासी है। मौके पर पहुंचकर पीड़ित मुकेश पुत्र रामपाल निवासी ग्राम विलियम नगर मजरा चन्दन पारा को जातिसूचक गालियां देने लगा जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे साथ में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने लगा।
पीड़ित ने बताया कि 28/02/25 को लगभग 11 बजे के करीब 14 मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे थे जिनमें हाजिरी 13 की लगी थी एक मनरेगा मजदूर मुकेश कुमार की हाजिरी नहीं लगाई जब इसकी जानकारी चाही तो पंचायत मित्र कौशलेंद्र अवस्थी ने जातिसूचक गालियां दी और मारपीट करने लगा।




जिसकी सूचना थाना इमलिया सुल्तानपुर को लिखित दे दी गई है।
आज 01/03/2025 को 13 मनरेगा मजदूर में से एक की भी हाजिरी ग्राम पंचायत मित्र कौशलेंद्र अवस्थी के द्वारा नहीं लगाई गई है।
इस सम्बन्ध में बीडीओ एलिया अमित यादव से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि हाजिरी अगर नहीं लगी है तो एपीओ एलिया से बात कर हाजिरी लगवाई जाएंगी बाकी अगर ग्राम पंचायत मित्र कौशलेंद्र अवस्थी ने मजदूरों के साथ गलत कृत्य किया है तो उसकी जांच पुलिस कर रही है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर से जानकारी के लिए फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



