हमीरपुर ब्यूरों-
जनपद के ग्राम मुस्करा में आज दिनांक 18 जनवरी को चिल्ली माता मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी एवं शनि देव भगवान की प्राण प्रतिष्ठा बड़ी धूम धाम के साथ की गयी जिसमे प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमे मुस्करा एवं आस पास के गांव के महिलाएं एवं बच्चे बुजुर्गों ने हजारों की संख्या में भाग लिया जिसमे घोड़े डीजे एवं बच्चों की झाकिया एवं रथ शामिल रहा l मंदिर के पुजारी देवीदास महारज जी एवं अन्य लोग रामकुमार यादव जगभान राजपूत किलर राजपूत सिद्धांगोपाल साहू राजकिशोर धनपत श्याम बिहारी अतिश कंधी महतो सेलेन्द्र राजपूत राजेंद्र राजपूत सुरेश राजपूत शंकर लाल सोनी अनिल सोनी अनुज रामखिलावान कपिल शुक्ला संजय यादव आदि लोगो से बात की तो बताया की यह मंदिर सैकड़ो वर्षो पुराना है और अब सभी ग्रामीड़ों के सहयोग से पुनः मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की जा रही है l





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



