कांकेर । जिले के नरहरपुर एवं कांकेर विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी द्वारा ‘हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत स्थानीय समस्याओं को मौके पर ही निराकृत की जा रही है। संसदीय सचिव शोरी 19 अप्रैल को ग्राम कोकड़ी में प्रातः 11 बजे, साल्हेभाट में दोपहर 1 बजे और सुभिया मुड़पार में दोपहर 3 बजे‘ हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार 20 अप्रैल गुरूवार को प्रातः 11 बजे से हटकाचारामा एवं दोपहर 1 बजे से श्रीगुहान और 21 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से पुसाझर और दोपहर 1 बजे से ग्राम कोटगांव नीचे में आयोजित ‘हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



