नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया मैच अब तक इस सीजन का सबसे रोमांचक मैच रहा। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 215 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। इस टारगेट को हैदराबाद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर चेज कर लिया।




आपको बता दें कि संदीप शर्मा के नो बॉल की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उस तस्वीर में नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज मार्को यानसेन क्रीज से काफी बाहर खड़े थे, यह बात मुरली कार्तिक को एक नजर नहीं भाई। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ हां, गेंदबाज को लाइन क्रोस नहीं करनी चाहिए और उसके लिए उन्हें पेनल्टी भी लगती है… लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाजों का क्या जो दबाव में या ऐसे ही लगातार क्रीज से बाहर आते रहते हैं। पेनल्टी रन, डॉट बॉल्स या कुछ और इसका दंड मिलना चाहिए वरना ऐसा होता रहेगा…नाइंसाफी।’

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



