By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: प्लास्टिक की कविता आ गई है जो देखने में बहुत सुंदर है, लेकिन उसमें कोई खुशबू नहीं होतीः कवयित्री अनामिका
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्लास्टिक की कविता आ गई है जो देखने में बहुत सुंदर है, लेकिन उसमें कोई खुशबू नहीं होतीः कवयित्री अनामिका
विश्व

प्लास्टिक की कविता आ गई है जो देखने में बहुत सुंदर है, लेकिन उसमें कोई खुशबू नहीं होतीः कवयित्री अनामिका

चर्चा आज की
Last updated: February 25, 2023 1:08 pm
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

हिंदी की प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका समकालीन हिंदी कविता की सबसे चर्चित शख्सियत में शुमार की जाती हैं। उनके कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगंत : थेरीगाथा’ के लिए उन्हें 2021 में साहित्य अकादमी सम्मान भी मिल चुका है। इन दिनों हिंदी कविता के क्षेत्र में क्या हो रहा है, खासकर महिलाएं हिंदी साहित्य में क्या कर रही हैं, इन्हीं सब मुद्दों पर अनामिका से बात की राहुल पाण्डेय ने। पेश हैं बातचीत के अहम अंश:हमने आपके मीठा बोलने के बड़े किस्से सुने हैं। इतना मीठा कैसे बोलती हैं? चीनी पीती हैं (हंसते हुए)?
कड़वाहट झेलने का एक ही उपाय है कि आदमी कड़वाहट का मुकाबला करने वाली बोली बोले। आदमी कड़वाहट को काउंटर कैसे करेगा, जब तक उसके अंदर शहद का छत्ता ना हो। फिर कुछ हम लोगों की मुजफ्फरपुर की मिट्टी का भी असर है। हमारे यहां सभी लोग आराम से बोलते हैं तो उन्हें सुनने का भी मन करता है, और यह सिर्फ मिठास की बात नहीं है। जब आप आराम से बोलते हैं तो सामने वाले को भी बोलने का मौका देते हैं। अब दिल की बात जोर-जोर से बोलने पर न तो कोई सुनेगा, न उस पर कोई बोल पाएगा।

हिंदी कविता का अभी जो परिदृश्य है, वह कैसा लगता है? खासकर पिछले कुछ वर्षों में जब इंसान एक कमरे में बंद था और चाहे-अनचाहे उसने जाने कितने दुख झेले…
इंटरनेट पर विश्व कविता और भारतीय कविताओं के बहुत सारे अनुवाद उपलब्ध हैं। अब क्या होता है कि अकेलापन तो बढ़ ही गया है। इंसान छोटे कमरे में सारा दिन इंटरनेट पर रहता है। और आप वहां के नहीं हैं जहां आप रह रहे हैं। कभी कोई सूचना मिली कि कोई चला गया, कभी नौकरी छूट गई, कभी प्रेम टूट गया। इतने बड़े-बड़े हादसे आप अपने छोटे से कमरे में कैसे झेल रहे हैं? शहर में आज किसी के पास आंख से आंख मिलाकर देखने या सीधे मुंह बोलने की फुरसत नहीं है, तो ऐसे में कविता बहुत मदद करती है। जब कोई मनुष्य नहीं होता कि जिसके कंधे पर आप सिर रखकर रो सकें तो आप इंटरनेट पर कविताएं पढ़ते हैं, उससे आपको सहारा मिलता है। जब आदमी बिलकुल अकेला होता है तो कविता का सहारा लेता है और कविता आपके अकेलेपन को, आपके पूरे होने को एक छोटे से स्पेस में कंडेंस कर देती है। तो होता क्या है कि मेरा अकेलापन आपके अकेलेपन से रूबरू होता है तो दोनों के अकेलेपन आपस में मिलकर गठबंधन बना लेते हैं और अकेलापन जाता रहता है।

यह तो यूथ की बात हुई। लेकिन इस सीन में खुद आप हैं, और भी बहुत सारे लोग हैं जो लिख रहे हैं। वे कैसा लिख रहे हैं? नए हिंदी साहित्य में कैसी क्वॉलिटी आ रही है?

आप बहुत सारी कविताएं ऐसी पढ़ेंगे कि लगेगा यह तो किसी चीज का अनुवाद है। इंटरनेट पर बहुत सारी कविताएं हैं, ऐसे में अपनी मिट्टी या अनुभव से जुड़ी कविताएं न करके उन्हीं के मॉडल पर आपको कविताएं लिखना आता है, जबकि अनुभव तो रेडीमेड नहीं होता है ना। कविताएं वही अच्छी होती हैं जो अपनी मिट्टी और अनुभव से निकली होती हैं। कुछ अपने अनुभव से लिखते हैं, मगर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो केवल फैशन में लिखते हैं।

जो लोग फैशन में लिखते हैं, उनकी पहचान कैसे करें?

अगर आप जोर-जोर से कविता पढ़िएगा तो आपके भीतर ध्वनि उतरेगी। कुछ न कुछ आपके भीतर रह जाएगा, चाहे वह कविता का बनाया बिंब हो या लय। थोड़ी देर सब कुछ भूलकर अकेले में सोचिए कि कविता पढ़ने के बाद कोई चीज आपके पास लौटी या नहीं लौटी? अगर आपके अंदर कुछ रह गया है तो समझिए कि कविता अच्छी थी। फैशन वाली कविताओं में बड़े सुंदर शब्द होते हैं, मगर वो ऐसे ही होते हैं जैसे प्लास्टिक का गुलाब। उसमें प्लास्टिक के शब्द भरे होते हैं, इसलिए जब आप उसे पढ़ते हैं तो कुछ नहीं मिलता।

मतलब हिंदी साहित्य में अब प्लास्टिक की कविता आ गई है?
हां, प्लास्टिक की कविता आ गई है। देखने में बहुत सुंदर है, लेकिन उसमें कोई खुशबू नहीं होती। अनुभव से कविता समृद्ध होती है, जिससे लगता है कि यह कविता तो मेरे ही ऊपर है, मेरी ही कहानी है। वह अनुभव इनमें नहीं है, इसलिए ऐसी कविताएं किसी को अपनी नहीं लगतीं।

इन दिनों मातृभाषा और हिंदी भाषा पर काफी बहस हो रही है। आपका क्या कहना है?
सूत्रधार भाषा तो हिंदी रही है। इसे सूत्रधार भाषा का दर्जा इसलिए दिया गया, क्योंकि सभी राजनेता उसी में बोलते थे। आज भी हिंदी का चरित्र ऐसा है कि वह सबसे ज्यादा अनुवाद करती है भारतीय भाषाओं में। उसका किसी से कोई रगड़ा नहीं है। वह भारतीय भाषाओं में सबसे छोटी बेटी है, वह सभी में आती-जाती है। और मातृभाषाएं तो हिंदी की नानी हैं, और हिंदी हमारी मां है। नानी और मां में कैसा झगड़ा, वह तो प्रेम का रिश्ता है। हिंदी में तो सभी शब्दों को बराबरी की चटाई पर बैठाया गया है, तत्सम हों, तद्भव हो या फिर देशज।

महिलाएं आलोचना के क्षेत्र में क्यों नहीं हैं? क्यों उनकी आलोचना में जरूरत है?
महिलाओं को कौन सीरियसली लेता है? ऐसा नहीं है कि वे आलोचना कर नहीं सकतीं, लेकिन बौद्धिकता से स्त्रियों को एकाकार करके देखने का चलन नहीं है। लोग सोचते हैं कि भावोच्छास है, इसलिए कविता-कहानी लिख लेगी, मगर चिंतन कहां कर पाएगी? इसी कारण वे लिखती भी हैं तो समीक्षाएं लिखती हैं। उनसे बुक रिव्यू लिखवाकर छोड़ दिया जाता है। जिस तरह से कविता और कहानी की भाषा बदली है तो आलोचना की भी भाषा और तरीका बदलना होगा। दूसरी भाषाओं, मसलन- मराठी हो या मलयाली, महिला आलोचक खूब हैं। एक हिंदी है, जिसमें नहीं हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

भारत-रूस की दोस्ती पर क्यों आ रही आंच
धर्म और राजनीति जबतक अलग नहीं होंगे, हेट स्पीच नहीं खत्म होगा, राज्य निष्क्रिय और नपुंसक हो गया है : सुप्रीम कोर्ट
चीन का राजकोषीय घाटा अब एक हजार अरब डॉलर ,खजाना खाली
कहीं Pakistan तो नहीं भाग गया Amritpal Singh? खालिस्तानी को पकड़ने में अब तक ‘खाली’ क्यों है पंजाब पुलिस
‘भारत से आस लगाए बैठी है दुनिया…’, पीएम मोदी ने बताए वो 4 स्‍तंभ जिनके बूते विकसित बनेगा भारत
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?