कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गुटखा सहित अवैध गुटखे के परिवहन में संलिप्त 01 ओमनी वाहन बरामद-




ब्यूरो महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद महोबा में विधि विरुद्ध क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखने व ऐसे आपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु प्रचलित अभियान “ऑपरेशन धरपकड़” के तहत दिनांक- 07.03.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खन्ना बीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान हमीरपुर-सागर रोड एक्सप्रेस वे की तरफ नहर पुलिया के पास वहद कस्बा खन्ना से अवैध रुप से निर्मित गुटखे को मारुती ओमनी कार में लादकर ले जा रहे 03 नफऱ अभियुक्तगण क्रमशः 1. अनिल पुत्र रमेश साहू उम्र करीब 30 वर्ष नि0 ग्राम कस्बा व थाना भरुवा सुमेरपुर जिला हमीरपुर 2. बदरुद्दीन पुत्र इस्लामूद्दीन उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम पिपरौंदा थाना मौदहा जिला हमीरपुर 3. वीरेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह उम्र करीब 40 नि0 ग्राम खन्ना थाना खन्ना जिला महोबा को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 08 प्लास्टिक के बोरे में निर्मित गुटखा शिवम व 01 अदद गुटखा बनाने की मशीन व 01 अदद बोरी में रैपर रोल व 01 अदद प्लास्टिक की बोरी में उपकरण व इलेक्ट्रॉनिक मशीन व 01 प्लास्टिक की बोरी में आधा बोरी कटी सुपारी जर्दा मिक्श व 01 अदद मारुती ओमनी वैन न0 UP78DE9491 बरामद हुए । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर 26/2025 धारा 319(2)/318(4) BNS व 59 खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, बरामद ओमनी वैन के प्रपत्र न होने पर धारा 207 M.V. ACT के तहत सीज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. निरीक्षक बीरेन्द्र प्रताप सिंह, SHO खन्ना।
2. उ0नि0 राधेश्याम सिंह 3. उ0नि0 चेतराम4.उ0नि0 अनुरुद्ध प्रताप सिंह 5. कां. हरनाम

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



