सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार विधिक कार्यवाही करके भेजा जेल
रिपोर्टर
महाराजगंज रायबरेली।महराजगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मऊ बाजार निवासी जुबैर अहमद उर्फ जुनैद सिद्दीकी के रूप में हुई है। वह अकबर अली का पुत्र है।महराजगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग बिना वजह अभद्र टिप्पणी कर वाहवाही लूटने के चक्कर में जेल जा रहे हैं। पुलिस पहले भी कई ऐसे लोगों को जेल भेज चुकी है। फिर भी लोग अभद्र टिप्पणी करने से नहीं रुक रहे हैं। लोगों की मांग है कि ऐसे लोगों पर और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।गिरफ्तारी में उप निरीक्षक रोहित कुमार और आरक्षी पिंटू की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



