By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बारात से पहले पहुंची पुलिस, रुकवाई शादी:16 साल की लड़की की करा रहे थे शादी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बारात से पहले पहुंची पुलिस, रुकवाई शादी:16 साल की लड़की की करा रहे थे शादी
छत्तीसगढ़

बारात से पहले पहुंची पुलिस, रुकवाई शादी:16 साल की लड़की की करा रहे थे शादी

चर्चा आज की
Last updated: December 6, 2022 8:52 am
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 16 साल की लड़की की शादी रुकवा दी। लड़की मंडप में दुल्हन बनकर बैठी थी और बारात आने की तैयारी चल रही थी। चाइल्ड लाइन और महिला बाल विकास विभाग को इसकी जानकारी हुई, तब टीम पुलिस लेकर पहुंच गई। इस दौरान लड़की के आधार कार्ड की जांच की गई। वहीं, पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग हंगामा मचाने लगे, तब उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी के साथ समझाइश देकर शांत कराया और शादी रोक दी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन लोहर्सी में 16 साल की लड़की की शादी तय कर दी गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को लड़की की बारात आने वाली थी। इस बीच जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम को किसी ने जानकारी दी कि गांव में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। खबर मिलते ही चाइल्ड की टीम के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम पुलिस लेकर गांव पहुंच गई, जहां वैवाहिक समारोह की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देखकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

टीम ने मांगी दुल्हन का आधार कार्ड
इस दौरान टीम ने वैवाहिक रस्मों को रुकवाकर दुल्हन का आधार कार्ड दिखाने के लिए कहने लगे। पूछताछ में परिजन लड़की को बालिग बताते रहे, जब आधार कार्ड और स्कूल प्रमाण पत्र की जांच की गई, तब पता चला कि दुल्हन की उम्र 16 साल और दूल्हा 18 साल का है।

शादी रोकने की बात पर मचाया हंगामा
अधिकारियों ने बाल विवाह संबंधी नियम कानून के बारे में समझाइश दी। तब, दुल्हन और दूल्हे के पैरेंट्स हंगामा मचाने लगे और लड़का व लड़की की शादी करने की बात पर अड़े रहे। परिजन सामाजिक बंधन और बदनामी की बात भी करने लगे। तब अधिकारियों ने कहा कि दोनों की शादी उनके बालिग होने पर करा दिया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्ष आपस में समझौता कर शपथपत्र तैयार करा लें।

अधिकारी बोलीं- दोनों पक्षों से लिया गया शपथपत्र
जिला बाल संरक्षण इकाई की अधिकारी पार्वती वर्मा ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र में नाबालिग लड़की शादी होने की जानकारी मिली थी, जिस पर पुलिस के साथ टीम गांव पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों को समझाइश देकर शपथपत्र लिया गया है और उन्हें शादी नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश में इस तरह के और मामले सामने आए थे..नीचे पढ़िए

जांजगीर में ठीक एक दिन पहले पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाई थी। तनौद के साढ़े सत्रह साल के किशोर की शादी बिलासपुर जिला के एक गांव की उन्नीस साल की युवती से तय थी। रविवार को किशोर बारात लेकर जाने की तैयारी में था। तभी बाल संरक्षण इकाई को नाबालिग की शादी की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाइश दी और नाबालिग की शादी रोकी गई।

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तनौद निवासी एक साढ़े सत्रह साल के किशोर की शादी बिलासपुर जिला के सोन लाेहर्सी के एक युवती के साथ तय हुई थी। दोनों घरों में तेल आदि की रस्म हो चुकी थी। रविवार 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सोनलाेहर्सी के लिए बारात निकलनी थी। किशोर के घर में बारात जाने की तैयारी थी। उधर युवती के घर में भी शादी की तैयारियां थी। उन्हें बारातियों का इंतजार था। इसी बीच बाल संरक्षण इकाई को नाबालिग के शादी की जानकारी हुई तो महिला व बाल विकास और पुलिस के साथ टीम वहां पहुंच गई।

बच्चियों को दुल्हन बना हो रहा था बारात का इंतजार

बिलासपुर में 7 महीने पहले अक्षय तृतीया पर चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस ने मिलकर तीन बालिका वधुओं की शादी रूकवाई थी। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस लेकर गांव पहुंच गई। यहां उनके परिजन को नाबालिग लड़कियों की शादी नहीं करने की समझाइश दी गई।

कलेक्टर सारांश मित्तर ने जिले में अक्षय तृतीया पर्व पर होने वाले बाल विवाह पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता के साथ चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक पुरुषोत्तम पांडेय जानकारी जुटा रहे थे। मंगलवार को दोपहर उन्हें खबर मिली बिल्हा के वार्ड क्रमांक 12 और हिर्री थाना क्षेत्र के अटर्रा गांव में नाबालिग लड़कियों की शादी होने वाली है। गांव में परिजन बारात स्वागत करने की तैयारी में है। खबर मिलते ही टीम गांव पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने परिजन से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी और शपथपत्र लेकर शादियां रुकवाई। इस दौरान टीम ने उनके ससुराल वालों को भी बारात नहीं लाने की चेतावनी दी।

छापामार कार्रवाई: टीम ने 5-5 नाबालिगों की शादी रुकवाई

गरियाबंद में 7 महीने पहले अक्षय तृतीया के अवसर पर पांच बाल विवाह रूकवाई गई थी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार अक्षय तृतीया के विशेष अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जिलास्तरीय विशेष टीम का गठन किया गया था। इस अवसर पर बाल विवाह की आशंका को देखते हुए टीम ने निरंतर ग्रामीण व नगरीय निकायों में छापामार कार्रवाई की। जिला कार्यक्रम अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि 2 व 3 मई को फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत गाम पंचायत लोहरसी, ग्राम तरीघाट एवं ग्राम पंचायत पंडरीतराई में कुल तीन बाल विवाह रोकवाए गए थे।

3 मई को देवभोग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सीनापाली में एक बाल विवाह रुकवाया गया तथा 4 मई को गरियाबंद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आमझर में एक बाल विवाह रुकवाया गया। बाल विवाह के प्राप्त सूचना के आधार पर बालिका की आयु 18 साल से कम व बालक की आयु 21 साल से कम पाई गई। सत्यापन अंकसूची के आधार पर किया गया।

60 से अधिक बाल विवाह रोकने में सफलता

महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस साल अब तक 60 से अधिक बाल विवाह रोकने में सफलता पाई है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका विभाग द्वारा गांवों में बनाई गईं बाल संरक्षण समितियां हैं, जो रात-रातभर निगरानी करती हैं और जहां भी बाल विवाह का संदेह होता है, उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को देती हैं। इस पर प्रशासन की मदद से विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर समझाइश देते हुए शादी रुकवाती है।

रायपुर जिले में अब तक नौ, गरियाबंद में छह, दुर्ग में छह, कोरिया में 14 समेत अन्य जिलों में भी बाल-विवाह रोकने में विभाग ने सफलता पाई है। पिछले साल विभाग ने 379 बाल विवाह रोके थे। नेशनल हेल्थ सर्वे के मुताबिक प्रदेश में 100 में से 12 किशोरियों का बाल विवाह अभी भी प्रदेश में हो रहा है। पांच साल पहले प्रदेश में बाल विवाह की स्थिति करीब 21 फीसद थी, जो वर्तमान में नौ फीसद घट गए हैं। हालांकि अभी भी प्रदेश में 12.1 प्रतिशत (यानी 100 में 12) किशोरियों की शादी 18 वर्ष से पहले हो रही है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सी.पी. राधाकृष्‍णन उप-राष्‍ट्रपति चुनाव में होंगे एनडीए के उम्‍मीदवार, तमिलनाडु से शुरू हुआ सफर, 4 दशकों का राजनीतिक अनुभव
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सराहा छत्तीसगढ़ सरकार की हाट बाजार क्लिनिक योजना को
पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, ये है कत्ल की वजह
रायपुर : तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: राज्य में चालू माह अप्रैल के तीसरे सप्ताह से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य होगा शुरू
21 को रद्द रहेंगी दुर्ग-रायपुर मेमू, देर से चलेंगीं ये गाड़ियां…
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?