हमीरपुर।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना राठ पुलिस ने जुर्म की दुनिया में बड़ी सेंध लगाई है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में हत्या जैसे संगीन अपराध में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज 05 जनवरी 2026 को थाना राठ पुलिस ने मु0अ0सं0 03/26 धारा 103(1), 61(2), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ के0के0 पुत्र अखयराज एवं प्रदीप तिवारी उर्फ प्रदीप पंडित पुत्र अश्वनी तिवारी, निवासी सिकन्दरपुरा कस्बा थाना राठ को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा तथा खोखली लोहे की रॉड बरामद की है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ के0के0 का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर आर्म्स एक्ट व चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक शिवसहाय सरोज, नीरज, वरुण कुमार एवं कांस्टेबल अभिषेक राजपूत की टीम ने अंजाम दिया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



