डिग्री कॉलेज चौराहे पर जोमैटो के डिलीवरी बॉय से मारपीट लड़कियों पर लगा मारपीट का आरोप पुलिस मामले की जांच में जुटी
रिपोर्टर
रायबरेली शहर में मनबढ़ लड़कियों पर एक डिलीवरी बॉय ने मामूली सी बात को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है
घटना आज दिनांक 27 मार्च 2025 दिन गुरुवार को समय करीब 4:00 के आसपास की बताई जा रही है यहां रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री कॉलेज चौराहे पर कॉलेज के गेट के सामने जोमैटो डिलीवरी बॉय ने लड़कियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है जिसको लेकर वहां भारी भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई। डिलीवरी बाय के साथ मारपीट करने वाली युक्तियां मौके से निकल गई, फिलहाल अभी तक खबर लिखे जाने तक घटना का मुख्य कारण क्या था यह पता नहीं चल पाया है पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डिलीवरी बॉय ने मारपीट करने वाली अज्ञात लड़कियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



