क्राइम संवाददाता मिश्रिख




मछरेहटा-सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त थानों को जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के अनुपालन के अनुक्रम मे सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा बड़ी ही निष्पक्षता एवं वैधानिकता से आए हुए शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया । तत्पश्चात गठित आईजीआरएस सेल के द्वारा आवेदको से प्रतिक्रया प्राप्त की गई जिसमे सभी निष्पक्ष निस्तारण की संतुष्टि व्यक्त की गई। परिणामस्वरूप सम्पूर्ण प्रदेश में सीतापुर एवं जिले के 24 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जिसमे थाना मछरेहटा को थाना प्रभारी अमित पाण्डेय एसएसआई मनोज कुमार सिंह और हे. का.विजय प्रताप सिंह की निष्पक्ष जांच, विधिक निस्तारण आदि से थाना मछरेहटा को प्रदेश एवं जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



