



थाना प्रभारी बकेवर ने कस्बा अहेरीपुर में पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद किया
इटावा ब्यूरो चर्चा आज की
बकेवर इटावा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने चौकी प्रभारी अहेरीपुर धीरेन्द्र कुमार एवं अन्य हमराही पुलिस फोर्स के साथ कस्बा में पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद किया वहीं सर्राफा मार्केट,किराना मार्केट एवं कपड़ा मार्केट में गश्त करते हुए दुकानदारों से अपने अपने प्रतिष्ठानों में सी सी टी वी कैमरे लगवाने का भी आवाहन किया।
थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने दुकानदारों से आवाहन किया कि पुलिस फोर्स तो नियमित गश्त कर रही है।आप लोग भी सर्दी एवं कोहरे में जागरूक रहे। तथा थाना प्रभारी बकेवर ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई। दुकानों में सी सी टी वी कैमरे भी सुरक्षा की दृष्टि से लगवाए।थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक की पहल एवं पुलिस गश्त की लोगों ने सराहना की है।।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



