पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी/लूट/छिनैती के अनावरण तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे,अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0352/2025 धारा 304(2) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त 01- आदर्श मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा निवासी ग्राम खेवली भत्सार थाना जन्सा वाराणसी को दिनांक-31.12.2025 को समय करीब 23.23 बजे गोपीपुर अन्डर पास के पास थाना लोहता कमि0 वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से छिनैती का 01 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुआ । उक्त के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-31.12.2025 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने प्रतिवादीगण द्वारा दिनांक-25.12.2025 को वादी के मोबाइल फोन नारजो रियलमी 50-i को छीन कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लोहता में मु0अ0सं0-0352/2025 धारा 304(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 मो0 परवेज द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आदर्श मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा निवासी ग्राम खेवली भत्सार थाना जन्सा।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर मौर्य
उ0नि0 मो0 परवेज,
उ0नि0 शिवाकान्त सिंह
हे0का0 अब्दुल रशीद, हे0का0 रवीन्द्रनाथ कन्नौजिया थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी। अभियुक्त के गिरफ्तारी के बाद प्रशासन के द्वारा आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है ब्यूरो रिपोर्ट, वाराणसी।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



