

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, फरारों पर कसा शिकंजाअ स्पताल से हुई गिरफ्तारी,
जिला ब्यूरो रिपोर्टर चर्चा आज की
हमीरपुर।
थाना कुरारा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज 25 दिसंबर 2025 को थाना कुरारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 275/2025 से संबंधित अभियुक्त योगेश उर्फ दुर्गेश पुत्र स्व. लाखन, उसकी पत्नी रानू उर्फ कुसमा तथा गीता पत्नी स्व. लाखन निवासी ग्राम उमराहट थाना कुरारा को जिला चिकित्सालय हमीरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की कई गंभीर धाराओं सहित 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से वांछित थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



