खुटहन(जौनपुर)5 दिसंबर
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के सौजन्य से गुरुवार को अस्पताल रोड स्थित डॉ तरुणीकांत शिक्षा निकेतन में निश्शुल्क पुरोहित्य त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पंडित सूबेदार उपाध्याय व प्रबंधक देवेश उपाध्याय ने देवी सरस्वती की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर किया।




प्रशिक्षक डॉ अखिलेश चंद्र पाठक ने कहा कि धर्म शब्द धृ धातु से बना है। जिसका शाब्दिक अर्थ धारण करने से है। धर्म के प्रति लोगों को जागरूक और आस्थावान बनाने में पुरोहित का विशेष योगदान होता है। पुरोहित समाज का सर्व विधि कल्याण करता है। प्रशिक्षण में संध्या वंदन, गायत्री, संस्कार और कर्मकांड के विषय में विधिवत जानकारी दी गई। इस मौके पर पंडित जगदानंद झा, महेंद्र पाठक,दिव्य रंजन,शिवम, घनश्याम द्विवेदी,नरेश दीक्षित, अग्निदेव शास्त्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



