

महिलाओं व बच्चों के सशक्तिकरण को बढ़ावा—राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का एटा दौरा 24 मार्च को
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) डॉ. बबीता सिंह चौहान का दिनांक 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को जनपद एटा में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
अध्यक्ष अपरान्ह 12 बजे जनपद एटा आगमन के उपरांत विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष अपरान्ह 12:30 बजे जिला महिला चिकित्सालय, एटा में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 01:15 बजे से विकास भवन सभागार, एटा में आयोजित अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बच्चों से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेंगी तथा लाभार्थियों से संवाद करेंगी।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Hey everyone! Scoped out 777wim, pretty solid. If you’re into cool vibes, go and check it out 777wim.