गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टेस्ट टीम के हेड कोच? अफवाहों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन टेस्ट मैचों में नतीजे अच्छे नहीं आए हैं. भारतीय टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी. दोनों ही सीरीज में भारतीय टीम का सूपड़ा साफ हो गया.गौतम गंभीर की टेस्ट कोचिंग स्टाइल पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. हाल ही में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर टेस्ट सीरीज में 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी थी. यहां तक कि पिछले साल न्यूजीलैंड के हाथों भी भारत अपने घर पर 0-3 से पराजित हुआ था.
गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उन्हें टेस्ट टीम के कोच के पद से हटाया जा सकता है. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं होता है, तो उनके कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा विचार किया जाएगा. गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक है.





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



