By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: Rahul Gandhi की सदस्यता तो गई अब क्या करेगी कांग्रेस? 3 घंटे आपात बैठक में बन गई आगे की रणनीति
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » Rahul Gandhi की सदस्यता तो गई अब क्या करेगी कांग्रेस? 3 घंटे आपात बैठक में बन गई आगे की रणनीति
विश्व

Rahul Gandhi की सदस्यता तो गई अब क्या करेगी कांग्रेस? 3 घंटे आपात बैठक में बन गई आगे की रणनीति

चर्चा आज की
Last updated: March 25, 2023 10:01 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होते ही कांग्रेस ने दोटूक कह दिया है कि वह इस लड़ाई को कानूनी और सियासी दोनों ही तरह से लड़ेगी। वहीं कांग्रेस ने एक बड़े आंदोलन का संकेत भी दिया है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होते ही कांग्रेस ने जहां सदन से वॉकआउट कर अपना विरोध जताया, वहीं कांग्रेसी खेमे से इसे लेकर जोरदार प्रतिक्रिया शुरू होने के साथ ही देशभर में गतिविधियां तेज हो गईं। इस लड़ाई को लेकर कांग्रेस के इरादे राहुल गांधी के उस बयान में सहज सामने आते हैं, जहां उन्होंने सदस्यता रद्द होने के बाद अपनी फौरी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम इस लड़ाई को आगे ले जाने की रणनीति पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि वह संसद में सवाल न उठा सकें, लेकिन राहुल गांधी व कांग्रेस इससे डरकर चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस ने तय किया है कि अडाणी मामले में जेपीसी की मांग से वह किसी भी तरह से पीछे नहीं हटेगी। राहुल की सदस्यता रद्द होने की खबर आते ही यूपी और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से कांग्रेस समर्थकों की बीजेपी के साथ टकराव की खबरें आने लगीं।


इसके मद्देनजर अपनी आगामी रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार की शाम कांग्रेस ने अपने ऑफिस में एक आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें अपनी आगामी रणनीति को लेकर मंथन किया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लगभग पौने तीन घंटे मीटिंग चली। इसमें सियासी लड़ाई और रणनीति पर चर्चा हुई।

वहीं, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा से घबराई हुई है। वह जानती है कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है, बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी को चीन मुद्दे, अडाणी मुद्दे पर सरकार से सवाल करने और भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी की कीमत चुकानी पड़ी।

लड़ाई को आंदोलन बनाने की तैयारी
कांग्रेस की योजना है कि वह इस लड़ाई को बाकायदा एक आंदोलन का रूप दे, जिसे सदन के भीतर और बाहर बाकायदा सिलसिलेवार ढंग से लड़ा जाए। इसके तहत कांग्रेस ने अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन और मार्च की योजना बनाई है। रमेश ने बताया कि कांग्रेस सोमवार से देशभर में एक जनांदोलन शुरू करेगी, जिसमें दिल्ली के साथ-साथ राज्यों से लेकर जिलों और ब्लॉक लेवल तक जनांदोलन चलाया जाएगा। इसे लेकर जल्द ही कांग्रेस एक कमिटी बनाकर अपना आगामी टाइमटेबल बनाएगी। कांग्रेस अपने संगठन के जरिए देश भर में आंदोलन करेगी।

मौके को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश
कांग्रेस इस मौके को अपने पक्ष में मोड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस को लगता है कि भारत जोड़ो यात्रा से देश में कांग्रेस को लेकर जो एक माहौल तैयार हुआ है, इस घटनाक्रम से उसे एक नई ताकत मिलेगी। कांग्रेस इसे लोगों के बीच दिखाएगी कि राहुल गांधी देश के लोगों की आवाज उठाने और उनके जुड़े मुद्दों को सामने रखने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस संदेश देना चाहती है कि देश में प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस ही वो ताकत है, जो पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को सीधी चुनौती दे सकती है। इतना ही नहीं, कांग्रेस अडाणी मामले को लेकर जेपीसी की मांग उठाने की बात करते हुए लगातार सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।
लड़ाई को जमीन तक ले जाने की योजना
कांग्रेस ने तय किया है कि वह जेपीसी सहित तमाम मुद्दों को जमीन पर लेकर जाएगी, जिससे लोगों को वह बता सके कि कैसे बेरोजगारी, महंगाई, चीन सीमा विवाद, अडाणी मुद्दे पर संसद के भीतर व बाहर सरकार को घेरने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। दरअसल, कांग्रेस को लग रहा है कि वह इसे आगामी राज्यों के चुनाव में मुद्दा बना सकती है। जल्द ही कर्नाटक में चुनाव होने जा रहे हैं, जहां कांग्रेस बीजेपी के सामने प्रमुख विपक्षी दल है और वह वहां लगातार बीजेपी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है। कांग्रेस को लगता है कि वह अडाणी मुद्दे को उठाकर इस लड़ाई को आगामी चुनाव में नई धार दे सकती है। इसके अलावा, आने वाले समय में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों में भी कांग्रेस-बीजेपी की सीधी टक्कर है। कांग्रेस राहुल का मुद्दा उठाकर इसके जरिए लोगों की सहानुभूति लेने की कोशिश करेगी। वह इन सभी चुनावों में संवैधानिक संस्थाओं सहित एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए लोगों के बीच यह रखने की कोशिश करेगी कि कैसे बीजेपी विरोधियों को कुचलने के लिए हर तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

आज ही के दिन 1954 में प्रयाग कुंभ में भगदड़ में 500 लोगों की गई थी जान, जानें 3 फरवरी का इतिहास
पीएम मोदी को भ्रष्टाचार से बहुत नफरत नहीं, J&K के बारे में कुछ नहीं जानते, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राम माधव पर भी लगाया बड़ा आरोप
खेरसॉन में यूक्रेनी सेना को देख जश्न मना रहे लोग
आतंकी अशफाक से पहले इन गुनहगारों को भी दी जा चुकी है फांसी, देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
दिल्ली में लिव इन पार्टनर की चापड़ से की हत्या, शव के टुकड़े करने की भी कोशिश : पुलिस
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?