गुरुग्राम। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि स्वच्छता अभियान को देखते हुए रेलवे के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत देश भर में कई स्टेशनों पर चलने वाली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की सिर्फ 14 मिनट में सफाई की जाएगी।




इसके बाद यह ट्रेन अगली यात्रा के लिए रवाना होगी। यह पहल दिल्ली कैंट में रविवार से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री रविवार सुबह स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर श्रमदान करने पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने स्टेशन के बाहर और स्टेशन परिसर में सफाई कर्मियों के साथ श्रमदान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा हम सभी को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उनके आगमन पर स्टेशन परिसर के बाहर एक एनजीओ ने स्वच्छता को लेकर नाटक का प्रदर्शन भी किया।
अंत में प्रतिदिन स्वच्छता को लेकर एक शपथ भी दिलाई गई। केंद्रीय मंत्री स्काउट गाइड छात्रों से भी मिले और उन्होंने श्रमदान में हिस्सा लेने पर उनकी सराहना की।
केंद्रीय मंत्री यहां सड़क मार्ग से पहुंचे थे, इसके बाद वह 11 बजकर 15 पर जयपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन से रवाना हो गए।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



