राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री टामन सिंह सोनवानी ने मुलाकात की और आयोग के वर्ष 2021-22 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्यपाल को वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने उपरांत इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, सचिव श्री जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक श्रीमती आरती वासनिक तथा अपर परीक्षा नियंत्रक श्री सी.पी. बघेल उपस्थित थे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



