रायपुर, 21 फरवरी 2023




छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7:40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8:30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



